अगर आपके छत पर गाड़ियों के पुराने टायर, साइकिल या फिर कार के टायर पड़े हुए, तो आप इनको कचरा न समझे बल्कि इनका सही ढंग से इस्तेमाल करें। आप इसका इस्तेमाल बालकनी के लिए प्लांटर के तौर पर भी यूज कर सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक रुपये भी आपको खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
टायर से प्लांटर कैसे बनाएं?
पुराने और बेकार टायरों को फेंकने की बजाय आप उन्हें अलग-अलग तरीके से उपयोग में ला सकती हैं, जैसे हैंगिंग, वर्टिकल या कार्टून स्टाइल के प्लांटर बनाकर। अगर आप थोड़ी और रचनात्मकता दिखाना चाहें, तो टायर के अंदर रस्सी बुनकर इसे एक सुंदर आउटडोर बैठने की जगह या छोटी टेबल में बदल सकती हैं, जिसके आसपास छोटे-छोटे पौधे सजाए जा सकते हैं।
टायर को जमीन पर रखकर बनाएं प्लांटर
यदि आपके पास एक दो या तीन टायर है, तो इसमें उन पौधों को लगा सकते हैं, जिन्हें फैलने के लिए काफी जगह चाहिए होती है, जैसे कि-
- बैंगन, मिर्च, टमाटर और भिंडी के पौधे इनमें बहुत अच्छे से लगा सकते हैं।
- गुड़हल,चांदनी या कनेर जैसे छोटे झाड़ीनुमा पौधे इसमें आसानी से लगाए जा सकते हैं।
- इसके साथ ही आप पुदीना, धनिया और अजवाइन के पौधे टायर के घेरे में बहुत तेजी से फैलते हैं।
पुराने टायर से बनाएं हैंगिंग प्लांटर
अगर आपकी बालकनी या फिर गार्डन एरिया में फर्श पर जगह नहीं है, तो आप हैंगिंग या वर्टिकल प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। यह प्लांट टायर के चारों ओर लिपटकर उसे हरा-भरा बना देगा।
छोटे टायर या सिंगल टायर से बनाएं प्लांटर
अगर आपके पास केवल एक पुराना टायर है, तो उसे भी आप खूबसूरत प्लांटर में बदल सकती हैं। इसमें छोटे-छोटे पौधे लगाकर इसे आकर्षक बनाया जा सकता है। मौसमी फूलों जैसे गेंदा, पिटूनिया और पोर्टुलाका लगाने से टायर पूरी तरह रंग-बिरंगे फूलों से भर जाता है। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के कैक्टस लगाकर आप इसे एक शानदार डेजर्ट थीम वाले गार्डन का रूप भी दे सकती हैं।
टायर से प्लांट लगाने का तरीका
टायर में पौधा लगाने से पहले इसमें 3-4 छेद जरुर कर लें। क्योंकि टायर रबर का होता है, जिससे यह जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में मिट्टी कोकोपीट और वर्मीकंपोस्ट ज्यादा मिलाएं ताकि नमी बनी रहे और मिट्ठी ठंडी रहे।


