पपीते का बीज, एंटी-एजिंग, झुर्रियों को नेचुकल तरीके से करेगा दूर

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर रिंकल्स, ढीलापन दिखना शुरू हो जाता है लेकिन कुछ लोगों को ये परेशानियां उम्र से पहले आने लगती हैं। फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या आम है। इसे हटाने के लिए लोग तरह-तरह के एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं हालांकि सिर्फ महंगे प्रॉडक्ट्स से ही काम नहीं चलता, इसमें आपकी डाइट का भी रोल रहता है। आप डाइट में कुछ खास चीजें शामिल कर लें तो स्किन पर नेचुकल तरीके से ग्लो भी रहेगा और स्किन हैल्दी भी और एक्सपर्ट की मानें तो फलों में पपीता सबसे ज्यादा असरदार एंटी-एजिंग आहार है लेकिन एंजी-एंजिंग इफेक्ट के लिए पपीते को खाना कैसे है वो भी जान लें।

कैसे खाए जा सकते हैं पपीते के बीज |
सबसे पहले पपीते के बीज निकालकर अच्छी तरह धो लें।
फिर इन्हें 2 से 3 दिन धूप व हवा में सुखा लें और मोटा-मोटा पीस लें।
फिर रोज आधा चम्मच सुबह खाली पेट इसे गुनगुने नींबू पानी में मिलाकर पी सकते हैं। हालांकि इसे आपको लगातार नहीं करना है। एक्सपर्ट की राय के मुताबिक, सिर्फ 1 महीनें में 7 दिन ऐसा करने की ही सलाह दी जाती है।
पपीते के बीजों में मौजूद एंजाइम (जैसे पपेन) शरीर से सारे टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करते हैं जिसका आपकी स्किन पर भी सीधा असर पड़ता है।

पपीते में विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है। पपीते के बीजों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासाइट गुण पेट को साफ रखते हैं और पेट साफ रहने से स्किन भी साफ और ग्लोइंग रहती है। पपीता लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद है और लिवर ठीक तरह से काम करेगा तो आपकी स्किन हेल्दी और साफ रहती है।

नोट : कोई भी नया ब्यूटी टिप्स अपनाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें क्योंकि कई बार आपके शरीर को कुछ चीजें सूट नहीं करती

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े