पनीर असली है या नकली? घर में आसान तरीकों से मिनिटों में पता कीजिये

आप जो पनीर बाजार से लाये हैं, वह असली है या नकली? जी हां, आजकल बाजार में दूध व इससे बनने वाला पदार्थों में मिलावट के मामले सामने आते ही रहते हैं. खासतौर पर ऐसा तब होता है, जब कोई त्यौहार आसपास हो, तब तो मिलावट का सिलसिला बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है. ये समय धंधा करने वालों के लिए ये एक्स्ट्रा पैसा कमाने का जरिया बन जाता है, तो वहीं इसे खाने वालों की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है.ऐसे में ये जरूरी हो जाता है, कि आप पनीर का परीक्षण जरूर करें, कि आपने जो पनीर लिया है, वो असली है या नकली. जिससे आपके और आपके परिजनों को बीमार होने से बचाया जा सके.

  1. प्रेशर टेस्ट
    बाजार से लाए हुये पनीर को एक प्लेट में निकालें. इसे अपने हाथ से बहुत ही हल्का सा दबाव देते हुए मसलें. अगर ये बिखर जाता है, तो इसका मतलब इसमें कोई मिलावट नहीं है. वहीं अगर ऐसा नहीं होता है, तो संभव है कि उसमें मिलावट की गई हो. क्योंकि मिलावटी पनीर में जो तत्व डाले जाते हैं, वो दूध की प्रॉपर्टीज को तोड़ देते हैं और उसे इस तरह से सख्त बनाते हैं कि वो बिखरता नहीं है. पनीर का एक छोटा भाग लें, और उसे करीब 5 मिनट पानी में उबालें. इसे प्लेट में निकालने के बाद ठंडा हो जाने दें. इसके बाद इस पर आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें. पनीर का रंग अगर नीला हो जाता है, तो इसका मतलब है कि उसे दूध में सिंथेटिक मिक्स कर बनाया गया है

2. आयोडीन टेस्ट
पनीर का एक छोटा भाग लें, और उसे करीब 5 मिनट पानी में उबालें. इसे प्लेट में निकालने के बाद ठंडा हो जाने दें. इसके बाद इस पर आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें. पनीर का रंग अगर नीला हो जाता है, तो इसका मतलब है कि उसे दूध में सिंथेटिक मिक्स कर बनाया गया है.

  1. अरहर दाल का टेस्ट
    मिक्सी में थोड़ी सी अरहर दाल पीसकर उसका पाउडर बना लें. पनीर का टुकड़ा लें और उसे उबाल लें. ये जब ठंडा हो जाए, तो इसे दाल पाउडर में लपेटें और 10 मिनट तक साइड में रख दें. पनीर का रंग अगर लाल सा हो जाए, तो ये दिखाता है कि इसमें डिटर्जेंट या यूरिया मौजूद है.
  2. खरीदने से पहले टेस्ट
    अगर आप किसी हलवाई के यहां से या फिर स्वीट शॉप से पनीर ले रहे हैं, तो उनसे छोटा सा पीस चखने के लिए जरूर मांगें. अगर खाने के बाद आपको पनीर थोड़ा सा टाइट महसूस हो, तो इसमें सिंथेटिक मिक्स हो सकता है. वहीं पनीर फ्रेश और दूध से बना हुआ होगा, तो वो मुंह में जाते ही घुल सा जाएगा.

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े