देसी नुस्खे : नींबू से करें नैचुरल ब्लीच, डार्क सर्कल का इलाज आलू

खूबसूरत भला कौन नहीं दिखना चाहता। इस खूबसूरती को पाने के लिए लोग खूब पैसा भी खर्च करते हैं, महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। महंगे प्रॉड्क्ट्स भले ही आपको इंस्टेंट असर दिखाते हो लेकिन इनके साइड इफैक्ट्स भी होते हैं हालांकि सदियों से इस्तेमाल होने वाले दादी-नानी के नुस्खे आपको फर्क दिलाते हैं और पैसा भी बचाते हैं। चलिए आपको कुछ ऐसे ही टोटके बताते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपको महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गोल्डन हर्ब-हल्दी-

हर किसी की रसोई में आपको यह गोल्डन हर्ब यानि कि हल्दी तो मिल ही जाएगी। इसके अंदर पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-आक्सीडेंट गुण आपकी स्किन को बेदाग रखती हैं। दाग धब्बों व पिंपल्स से छुटकारा दिलाती हैं। इसे आप फेसमास्क की तरह यूज कर सकते हैं। बेसन में कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी मिलाएं और रुटीन मेंलगाएं। हल्दी वाला दूध भी फायदेमंद हैं इससे शरीर की अंदरूनी सूजन भी खत्म होगी और चेहरे पर चमक भी आएगी।

ब्लीच करने की बेस्ट चीज नींबू और खीरा-

कैमिकल्स वाली ब्लीचिंग क्रीम हर किसी को सूट नहीं करती इससे स्किन रेशेज व सूजन आती हैं ऐसे लोगों के लिए नींबू व खीरा एक दम परफेक्ट नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट हैं। अगर आपकी स्किन टैनिंग हो गई हैं तो भी । बस नींबू और खीरे का रस मिलाएं और कॉटन की मदद से चेहरे व टैनिंग स्किन पर लगाएं एक ही बार में आपको फर्क दिखेगा।

डार्क सर्कल्स का इलाज आलू

आपने अपनी दादी मां या नानी मां से आलू के लाजवाब फायदे कभी ना कभी तो सुने होगे। अगर आपकी आंखों के आगे पीछे काले घेरे बने हैं या अंडरआम्र्स व गर्दन पर कालापन है तो बस कच्चा आलू ले और स्लाइस को अच्छे से 5 से 10 मिनट उस एरिया पर रगड़े। आलू आंखे के नीचे आई सूजन भी दूर करता है। वहीं अचानक स्किन जल जाए या गर्म पानी गिर जाए तो भी कच्चा आलू उस पर लगाए तुरंत जलन से आराम मिलेगा।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े