त्योहारों और खास मौकों पर घर में बनाएं बाजार से भी टेस्टी कलाकंद बर्फी

कलाकंद बर्फी, बाजार के मिठाई से भी टेस्टी घर पर आसानी से बन जाती हैं. ये न केवल त्योहारों और खास मौकों के लिए परफेक्ट है, बल्कि अचानक आए मेहमानों को खुश करने के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है. जानें कैसे आप घर पर ही फटे दूध से कलाकंद बर्फी बना सकते हैं|

कलाकंद बर्फी बनाने के लिए सामग्री :

दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
नींबू का रस – 1 चम्मच
चीनी – ¾ कप (स्वाद अनुसार)
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
केसर – कुछ धागे
पिस्ता/काजू – सजावट के लिए

विधि :
सबसे पहले एक भारी बर्तन की कड़ाही में दूध उबालें, फिर जब दूध उबलने लगे, तो गैस धीमी कर दें और लगातार हिलाते रहें.
लगभग 15–20 मिनट तक दूध को गाढ़ा होने दें, जब तक यह आधा न रह जाए.
फिर दूध में नींबू का रस डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. दूध फटकर पानी और पनीर (छेना) में बदल जाएगा.
अब गैस बंद कर दें और पानी अलग होने दें. छलनी या मलमल के कपड़े की मदद से पनीर को छान लें.
इसे अच्छे से दबाकर इसका ज्यादा पानी निकाल दें. फिर छाने हुए पनीर को किसी बर्तन में डालें.
इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर मिलाएं, फिर इसे अच्छी तरह मसल कर चिकना मिश्रण तैयार करें.
मिश्रण को चिकने बर्तन या थाली में डालकर फैलाएं. फिर इसके ऊपर काजू या पिस्ता सजाएं. हल्का ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें.
अब तैयार है आपका घर में बना टेस्टी कलाकंद बर्फी|

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े