अक्सर डार्क अंडरआर्म्स की वजह से ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। काले अंडरआर्म के कारण महिलाएं अपने मनपसंद स्लीवलेस आउटफिट पहनने में शार्मिंदगी महससू करती हैं। अब परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है, ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कि डार्क अंडरआर्म को रिमूव करने के यह अनोखा उपाय।
इस उपाय के करने से अब आप भी बिना किसी शर्म के सुंदर और ग्लोइंग अंडरआर्म को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। हम आपको एक खास पेस्ट का इस्तेमाल बताएंगे। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए आपको कुछ जरुर सामग्री बताते हैं।
पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
-उड़द की दाल
-नींबू का रस
-चावल का आटा
-कच्चा दूध
पेस्ट बनाने का तरीका
- इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में उड़द की दाल का पाउडर लें।
- अब इसमें थोड़ा चावल का आटा मिक्स कर दें।
- इसके बाद दोनों को अच्छे से मिला लें। अब इसमें कच्चा दूध और नींबू का रस मिक्स कर दें।
- फिर इन सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें और एक पेस्ट को अच्छे से तैयार कर लें।
- पेस्ट आपका तैयार है, इसे अंडरआर्म पर लगाकर रखें।
- कुछ देर बाद मसाज करते हुए, इसे स्पंज की मदद से साफ करें।
- इस पेस्ट से आपको काफी फर्क दिखाई देगा।
- आप इस पेस्टट को एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यदि आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरुर करें।


