Total Users-

1,228,096

spot_img

Total Users-

1,228,096
Saturday, May 23, 2026
spot_img

घर पर बनाये चटपटा और क्रिस्पी ‘Cheese Roll’

घर पर चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन है, तो चीज़ रोल (Cheese Roll) एक बेहतरीन और झटपट बनने वाला विकल्प है। यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से चीज़ी होता है, जिसे बच्चे और बड़े सभी बहुत पसंद करते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। चलिए अब जानते हैं इसकी रेसिपी –

सामग्री
2 कप मैदा
200 ग्राम पनीर
2 कटोरी बारीक कटा प्याज
2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 कप काजू का पेस्ट
1/2 कप दही
1 छोटा चम्मच जीरा
2 चम्मच लाल मिर्च का पेस्ट
1/4 चम्मच हल्दी
2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 कप पानी
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें।
  • अब इसमें जीरा, प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।
  • जब प्याज भुन जाए तो इसमें मिर्ची का पेस्ट, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें काजू का पेस्ट, दही और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • जब ये भुन जाए तो पनीर, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब मैदे को पानी की सहायता से गूंथ लें और इसकी पतली रोटियां बेलें।
  • अब इसके अंदर तैयार पनीर स्टफिंग भरकर रोल करें और नॉनस्टिक तवे पर तेल लगाकर इसे अच्छे से सेंक लें।
  • अब इसे सर्विंग प्लेट में निकलकर गरमागरम परोसें।

More Topics

दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक मौत, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र...

’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत’

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े