Total Users-

1,226,969

spot_img

Total Users-

1,226,969
Wednesday, May 20, 2026
spot_img

गर्मियों में शरीर पर हुई टैनिंग को दूर करेगा यह बॉडी स्क्रब्स

गर्मियों की धूप शरीर पर टैनिंग का कारण बनती है। इससे त्वचा झुलस जाती है और त्वचा पर मैल जमा हुआ नजर आने लगता है। कई बार तो पैरों पर चप्पल और हाथों पर टीशर्ट के निशान भी अलग से नजर आने शुरू हो जाते हैं।

ऐसे में शरीर पर टैनिंग होने पर महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय घर की ही चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां जानिए घर पर कैसे बॉडी स्क्रब बनाया जा सकता है , जिसके इस्तेमाल से हाथ-पैरों और गर्दन पर जमी टैनिंग को दूर किया जा सकता है।

टैनिंग को हटाने के लिए होममेड बॉडी स्क्रब

चीनी और नींबू – स्किन की टैनिंग को कम करने में चीनी और नींबू से शुगर स्क्रब बनाकर लगाया जा सकता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 से 3 चम्मच चीनी और आधा नींबू का रस मिलाएं। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल भी मिलाया जा सकता है।

इस पेस्ट को त्वचा पर हल्के हाथों से मलकर धोकर हटा ले। स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और त्वचा पर होई टैनिंग भी रिमूव हो जाती है।

कॉफी का स्क्रब -शरीर पर जमी टैनिंग को हटाने के लिए कॉफी में नारियल का तेल मिलाकर स्क्रब तैयार किया जा सकता है। इस स्क्रब को त्वचा पर लगाकर मलें और कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें। इस स्क्रब से स्किन को पर्याप्त नमी भी मिलती है और स्किन की ड्राइनेस भी दूर हो जाती है।

बेसन और दही -बॉडी पर अगर कहीं भी टैनिंग हुई हैं, तो बेसन और दही का स्क्रब बनाकर लगाने से फेस और बॉडी पर हुई टैनिंग खत्म हो जाती हैं। टैनिंग हटाने में इसका असर तेजी से नजर आता है।

दही और हल्दी से बना स्क्रब – गुणों से भरपूर हल्दी टैनिंग को कम करने में असरदार होती है। हल्दी और दही को साथ मिलाकर शरीर पर मलने से त्वचा एक्सफोलिएट होती है और त्वचा मुलायम नजर आने लगती है. इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर इसके ब्लीचिंग गुण बढ़ाए जा सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी से बना स्क्रब -घर पर इस स्क्रब को बनाना बेहद आसान है और टैनिंग हटाने में इसका असर तेजी से नजर आता है।

3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद के साथ जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। सर्कुलर मोशन में इसे त्वचा पर मलें और कुछ देर इस्तेमाल करने के बाद धोकर हटा लें।

More Topics

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और रुपये का नया रिकॉर्ड निचला स्तर

बाजार में आई भारी गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज,...

भिलाई और जामुल में आज ‘सुशासन तिहार’ शिविर

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज 19 मई को...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट और आरोपी गिरफ्तार:

रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 182 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला:

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 182.98 करोड़ रुपये...

इसे भी पढ़े