गर्मी का मौसम में घूमने जा रहे है तो गर्मी और तेज धूप के कारण पसीना, टैनिंग, सनबर्न और त्वचा की जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने साथ कुछ जरूरी ब्यूटी प्रोडक्ट्स रखते हैं तो आप अपनी त्वचा और बालों की देखभाल आसानी से कर सकते हैं और पूरी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में किन पांच प्रोडक्ट्स को अपने साथ रखना सबसे जरूरी है।
फेस वाइप्स
गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी पसीने और ऑयली त्वचा से होती है। तेज धूप में ऑयली त्वचा पर गंदगी और तेल जम जाता है, जिससे चेहरा डल और थका-थका सा दिखता है। फेस वाइप्स इस समस्या का सबसे आसान और सुविधाजनक समाधान हैं। यात्रा के दौरान, जब पानी या फेस वॉश उपलब्ध न हो, तब एक वाइप निकालकर चेहरे को पोंछना काफी मददगार होता है। इससे त्वचा तुरंत ताज़गी महसूस करती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है।
वॉटरप्रूफ काजल
महिलाएं अपनी आंखों की खूबसूरती पर खास ध्यान देती हैं और काजल इसके लिए सबसे जरूरी होता है। गर्मी और पसीने के कारण अक्सर काजल फैल जाता है। इससे बचने के लिए वॉटरप्रूफ काजल का इस्तेमाल करें। यह लंबे समय तक टिकता है और सेंसिटिव आंखों वाले लोगों के लिए भी सुरक्षित है। जेल आधारित काजल लगभग 12 घंटे तक चलता है। पतली लाइन में लगाने से यह कम फैलता है और आपकी आंखों को प्राकृतिक और सुंदर लुक देता है।
ग्लिटर
छुट्टियों में रात को अक्सर पार्टी या डिनर आउटिंग होती है। ऐसे में ग्लिटर आपके नाखूनों और आंखों को खास लुक देता है। ग्लिटर नाखूनों को आकर्षक बनाता है और साधारण मैनीक्योर को भी स्टाइलिश बना सकता है। विभिन्न रंगों, साइज और फिनिश के विकल्पों के साथ, आप अपने लुक को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। छोटे या लंबे नाखून सभी पर ग्लिटर शानदार दिखता है।
ड्राई शैम्पू
ट्रैवल के दौरान अक्सर समय की कमी होती है और बाल धोने का समय नहीं मिलता। ऐसे में ड्राई शैम्पू मददगार साबित होता है।
यह बिना पानी के इस्तेमाल होने वाला प्रोडक्ट है, जो बालों और स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और बालों को साफ, ताज़ा और वॉल्यूमयुक्त बनाता है। अगर आपकी स्कैल्प संवेदनशील है, तो अल्कोहल आधारित या महक वाले ड्राई शैम्पू से बचें। कुछ ड्राई शैम्पू बालों के रंग से मैच करने के लिए भी उपलब्ध हैं।
हाइड्रेटिंग ब्यूटी प्रोडक्ट्स
गर्मी में त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। हल्का मॉइस्चराइज़र, सनस्क्रीन और लिप बाम हमेशा अपने साथ रखें। यह न सिर्फ त्वचा को सुरक्षित रखता है, बल्कि सनबर्न और ड्रायनेस से भी बचाता है। गर्मियों में इन पांच प्रोडक्ट्स को अपने साथ रखने से आप न सिर्फ अपनी त्वचा और बालों की देखभाल कर पाएंगी, बल्कि छुट्टियों का पूरा आनंद भी ले पाएंगी। इसलिए अपने ब्यूटी बैग को पैक करें और निश्चिंत होकर सफर का मज़ा लें।


