Total Users-

1,225,984

spot_img

Total Users-

1,225,984
Sunday, May 17, 2026
spot_img

गर्मियों में डिहाइड्रेशन और लू कारगार ये पारंपरिक ‘संतर्पण’ पेय

गर्मियों के मौसम में खुद को फिट और फ्रेश रखना चाहती हैं, तो आज हम आपको एक खास हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में मदद करेगी। यदि आप इस ड्रिंक का सेवन करेंगे तो कभी भी लू नहीं लगेगी। आइए आपको इस ड्रिंक बारे में-

यह एक पारंपरिक संतर्पण पेय है, जो शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा देने में भी मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और कमजोरी दूर करने में सहायक माना जाता है। यही वजह है कि यह ड्रिंक शरीर को तरोताजा रखने के साथ ताकत बढ़ाने का भी काम करता है।

किन चीजों से बनती है ये ड्रिंक?

-अंगूर
-अनार
-खजूर
-मुरमुरा का पाउडर (puffed rice)
-शहद
-मिश्री
-नमक
-पानी जरूरत के अनुसार

इन सभी सामग्रियों को मिक्स करके ग्राइंड कर लें और ड्रिंक बना लें। ये आपके शरीर को एनर्जी देगी। पानी की कमी को पूरा करेगी और कमजोरी दूर होगी।

क्यों फायदेमंद है यह ड्रिंक?

  • बिना कैफीन के आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी।
  • थकान और कमजोरी दूर होती है।
  • हमारा शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
  • दिल की सेहत बनी रहती है।
  • शरीर को अंदरुनी ताकत मिलती है।

कब पीना सही है?

  • दोपहर में जब आपको एनर्जी कम लगे।
  • ज्यादा काम या एक्टिविटी के बाद।
  • गर्मी से थकान या कमजोरी महससू हो।
  • लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए

डायबिटीज वालों के लिए जरूरी बात

जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी है, उन्हें इस ड्रिंक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। करीब 30 एमएल तक ही इसे लेना उचित माना जाता है। खासतौर पर तब ही पिएं जब ब्लड शुगर का स्तर कम हो। सुरक्षित रहने के लिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

More Topics

नीदरलैंड ने भारत को लौटाई चोल काल की ये धरोहर

नीदरलैंड ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से सदियों पुरानी...

अब AI और Technology से मिलेगा त्वरित न्याय- CJI सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को प्रौद्योगिकी...

इसे भी पढ़े