गर्मियों के लिए बेस्ट हैं दूध से बने ये 4 फेसपैक

गर्मी के मौसम में दूध से बने कुछ घर के पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए आपको दूध के कुछ पैक्स बताते हैं जो घर पर बनाकर लगा सकते हैं।

  1. दूध और शहद का पैक
  2. सबसे पहले आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें और 1 चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाएं और 20 से 30 मिनट बाद पानी से इसे साफ करें। इस पैक को आप हफ्ते में 1-2 बार अप्लाई कर सकते है। ऐसा करने से आपकी रूखी और बेजान त्वचा मॉइश्चराइज हो जाएगी।
  3. दूध और हल्दी पाउडर
  4. दो चम्मच गाढ़े दूध में चुटकी भर हल्दी मिक्स करें और इस दूध की पेस्ट को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा लें। 15 से 20 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल्स हैं तो वो भी ठीक होंगे और अगर स्किन ऑयली है तो वह भी सही होगी।
  5. दूध और एलोवेरा जेल
  6. दूध और एलोवेरा जेल को मिलाएं और पेस्ट तैयार करें । अब इसको अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें । यह पैक लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज होती है और दाग-धब्बों, मुंहासों, रेडनेस, सनबर्न और जलन से राहत मिलती है।
  7. दूध और खीरे का रस
  8. सबसे पहले आप 3 चम्मच दूध लें और इसमें एक चम्मच खीरे का रस डाल लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आपको इस पैक को दिन में 1-2 बार लगाना है। इससे आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी और त्वचा साफ होगी।

More Topics

 वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब

-स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और बच्चों ने...

पाकिस्तान के पानी की “एक-एक बूंद” एक ‘रेड लाइन’ है, पाक ने भारत को दी खुली धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने देश के आज़ादी...

SC ने रद्द किया राहुल गांधी का सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी...

इसे भी पढ़े