खीरे के टोनर से पाएं बेदाग और निखारा चेहरा

अगर आप भी अपने फेस की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए केमिकल फ्री उपाय की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे खास टोनर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।

हर महिला की यह चाहत होती है कि उनकी स्किन बेदाग और चेहरा निखार वाला हो। इस चाह में महिलाएं मार्केट के महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने फेस की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए केमिकल फ्री उपाय की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे खास टोनर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।

खीरे का होममेड टोनर
ज्यादातर महिलाएं अपने फेस की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याओं को कम करने की कोशिश करती है। ऐसे में अगर आप भी सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो आप खीरे का खास टोनर बना सकती हैं। इस खास होममेड टोनर को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।

सामग्री
खीरा
सेब का सिरका
विटामिन ई कैप्सूल

ऐसे बनाएं होममेड टोनर
आप घर पर आसानी से इस होममेड फेस टोनर को तैयार कर सकती हैं।
इसको बनाने के लिए कटोरी में खीरे का रस निकाल लें।
फिर इसमें थोड़ा सा सेब का सिरका और विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें।
दोनों को मिलाने के बाद टोनर तैयार कर लें।
इस तरह से आपका होममेड टोनर बनकर तैयार है। आप चाहें तो इसको स्प्रे बोतल में भरकर रख सकती हैं।
रोजाना रात में सोने से पहले फेस को धोकर इस टोनर को फेस पर लगाना चाहिए।
रातभर इसको लगा रहने दें और फिर अगली सुबह फेस को पानी से वॉश कर लें।
अगर आप पहली बार टोनर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े