कॉफी पाउडर से बना ये पेस्ट लगाए , दिखेंगे नेचुरल काले बाल

हेयर कलर के जमाने में भी काले बालों की खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं है. इसलिए सफेद बालों को छिपाने के लिए आज भी लोग मेहंदी और डाई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बालों को नेचुरली बिना किसी साइड इफेक्ट काला करना हो तो दोनों ही तरीके किसी न किसी पैमाने पर फेल होते नजर आते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको इनके साथ ही एडजस्ट करना चाहिए. यहां हम आपको कॉफी से ब्लैक हेयर डाई बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं.

कॉफी से बनाएं बालों को काला

सामाग्री
3-4 चम्मच कलौंजी
1 चम्मच कॉफी पाउडर
1 कप फिल्टर वॉटर
3-3 चम्मच एलोवेरा जेल

डाई बनाने की विधि
इस हेयर डाई को बनाने के लिए सबसे पहले कॉफी और कलौंजी को अच्छी तरीके पानी में उबाल लें. कम से कम 2-3 मिनट के लिए इसे गैस पर गर्म होने दें. इसके बाद आपको इसको चाय छन्नी से छान लेना है. जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो एक बर्तन में एलोवेरा जेल और तैयार किए गए कॉफी वाटर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. ध्यान रखें जेल पानी में पूरी तरह घुल जाना चाहिए. इससे एक थिक पेस्ट बनकर तैयार होता है, जो बालों पर आसानी से टिकता है.

लगाने का तरीका
तैयार किए हुए ब्लैक हेयर डाई को लगाने का तरीका इसे बनाने के तरीके से भी आसान है. क्योंकि इसे लगाने से पहले हाथों में गल्वस पहनने की भी नीड नहीं होती है. इसे आप सीधे हाथों से बालों पर अच्छी तरह से लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. समय पूरा होने पर शैंपू से धो लें. इस डाई की सबसे अच्छी बात है कि इसे लगाने के बाद न तो स्किन पर कोई दाग का खतरा होता है और नहीं बालों से किसी तरह की बदबू आती है.

कॉफी हेयर डाई के फायदे
ये हेयर डाई सिर्फ बालों को काला करने का काम नहीं करता है. बल्कि ये नेचुरल और केमिकल-फ्री हेयर डाई बालों की हेल्दी ग्रोथ में भी मदद करता है.साथ ही बालों को गहरा काला और चमकदार बनाता है. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे आप हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

More Topics

इसे भी पढ़े