कैसे धनिया हफ्तों तक रहेगा हरा-भरा और फ्रेश! जानें स्टोर करने का बेस्ट तरीका

सर्दी का मौसम हो या गर्मी, हर सीजन में हरा धनिया खूब खाया जाता है। यह खाना को भी टेस्टी बनाता है। हर धनिया खाने से सेहत भी बढ़िया रहती है। यह सब्जी-दाल का स्वाद बढ़ाता है। हरा धनिया ज्यादातर लोग फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, जिससे ये हरी बनी रहे।

सर्दियों के मौसम में कुछ ही दिनों में इसकी पत्तियां पीली होने लगती है। यदि आप भी हरे धनिया को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो इसे सही ढंग से स्टोर करना जरुरी है।

बिना धोएं
बाजार से हरे धनिया लाने के बाद भूलकर भी उसे धोना नहीं चाहिए। धनिया धोने से पानी लगा रहता है और ये पत्तियां सड़ने लगती हैं। यदि आप धोते हैं, तो इसे सुखाकर ही रखें। वरना धनिया दो दिन के अंदर ही खराब हो जाएगा।

एयर टाइट डिब्बा
धनिया को आप एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं। एयर टाइट डिब्बे में हरी धनिया खराब नहीं होगी और पत्तियां पीली नहीं पड़ेगी।

अखबार
आप धनिया को अखबार में अच्छे से लपेटकर फ्रिज में रख सकते हैं। अखबार में नमी नहीं पहुंचती और ये धनिया को हरा-भरा रखेगा। धनिया को अखबार में लपेटकर पन्नी में रख सकते हैं।

टिश्यू पेपर
अखबार न हो, तो आप टिश्यू पेपर को धनिया के ऊपर लपेट सकते हैं। इससे आपका धनिया भी हरा बना रहेगा और इसे आप फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।

पन्नी
हरे धनिया को आप पन्नी में बांधकर रख सकते हैं। ध्यान रहे है कि इसमेम पानी नहीं होना चाहिए। अगर पन्नी में पानी होगा, तो धनिया खराब हो जाएगी।

एल्युमिनियम फॉयल
हरे धनिया को हरा-भरा बनाकर रखने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एल्युमिनियम फॉयल में धनिया को अच्छे से लपेट लें और फिर इसको फ्रिज में स्टोर करके रख दें। आपका हरा धनिया कई हफ्तों तक हरा-भरा रहेगा।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े