कैसे घर पर आसानी से पेडिक्योर कर पैरों को खूबसूरत बनाये

अगर आप भी अपने पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और टैनिंग को दूर करना चाहती हैं। तो किसी भी वीकेंड पर आप घर पर पार्लर जैसा पेडिक्योर कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर कैसे आसानी से पेडिक्योर किया जा सकता है।

ऐसे बनाएं अपने पैरों को खूबसूरत
ज्यादातर महिलाएं अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए पार्लर में जाकर पेडिक्योर करवाती हैं। इसका जेब खर्च पर भी असर दिखने लगता है। अगर आप भी घर पर पेडिक्योर करने की सोच रही हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कम खर्चे में आसानी से घर पर पेडिक्योर कर सकती है। इसके लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

फॉलो करें ये स्टेप्स

-घर पर पेडिक्योर करने के लिए एक टब में हल्का गर्म पानी लें।
जब तक पानी गर्म हो, तब तक अगर आपके पैरों में नेलपेंट लगी है, तो इसको रिमूव कर दें।
-फिर हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा, शैंपू, आधा चम्मच नमक और थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करें।
-इसमें एप्पल साइडर विनेगर भी मिला लें।
-फिर पैरों को 30 मिनट तक पानी में रखें।
-अब हल्के हाथों से पैरों की मसाज करें।
-स्क्रब का इस्तेमाल करके पैरों की मसाज कर सकती हैं।
-मसाज के दौरान नाखून, एड़ी और तलवों की सफाई करें।
-अच्छे से सफाई के बाद अपने पैरों को दूसरे टब में रखें औऱ साफ पानी से पैरों को धो लें।
-पैर धोने के बाद करें ये काम
-पैरों को साफ पानी से धो लें और इनको साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें।
-आप चाहें तो किसी खास तेल की मदद से पैरों की मसाज भी कर सकती हैं।
-इसके बाद नाखूनों को शेप में काटकर नेलपेंट लगाएं।
-नेलपेंट लगने के बाद आप पैरों पर अच्छी फुट क्रीम या लोशन लगा सकती हैं।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े