कम सामान से घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी रागी डोसा

मसाला, रवा और भी कई तरह का डोसा तो अपने खाया होगा, लेकिन आज हम आपको सिंपल और क्रिस्पी रागी डोसा बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप कम सामग्री के भी आसानी से रेडी कर सकते हैं. रागी डोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, साथ ही इसमें पाए जाने वाले फाइबर, आयरन और कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इसे आप सुबह के नाश्ते या घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका|

रागी डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए:
रागी का आटा – 1 कप चावल का आटा
– आधा कप क्रिस्पी डोसा बनाने के लिए उड़द दाल (भीगी हुई)
– 2 बड़े चम्मच पानी नमक तेल रागी
डोसा कैसे बनाएं:

रागी डोसा बनाने के लिए सबसे पहले उरद दाल को कम से कम 4–5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. भीगी हुई उड़द दाल को मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट बनाएं. अब एक बर्तन में रागी का आटा और चावल का आटा डालें, फिर इसमें उरद दाल का पेस्ट मिलाएं और धीरे-धीरे पानी डालकर पतला बैटर तैयार करें.

अब तैयार हुए बैटर में नमक मिलाएं और 20–30 मिनट के लिए इसे ढककर रखें. अब गैस में तवा गरम करके इसमें हल्का तेल लगाएं और बैटर को गोल आकार में फैलाकर डोसा सेंकें. अब इसे दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने पर निकाल लें. तैयार हुए गरमा गरम रागी डोसा को सांभर या नारियल की चटनी के साथ परोसें|

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े