Total Users-

1,228,096

spot_img

Total Users-

1,228,096
Sunday, May 24, 2026
spot_img

कच्चे आमों से बनाये अमचूर पाउडर, जानिए बनाने की विधि

कच्चे आम से एक और चीज बनता है और वो है अमचूर पाउडर. जी हां, कई चीजों में आप भी खट्टा स्वाद जोड़ने के लिए अमचूर पाउडर का इस्तेमाल करते होंगे. आमतौर पर आप इसे मार्केट से ही खरीदते होंगे, लेकिन क्या आप घर पर अमचूर पाउडर कभी बनाए हैं? तो इस आसान सी रेसिपी को नोट कर लें.

अमचूर पाउडर बनाने के लिए सामग्री
अमचूर कच्चे आम से बनने वाला एक खट्टा मसाला है, जिसका उपयोग भारतीय व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. इसे घर पर बनाने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आम चाहिए.

अमचूर पाउडर बनाने की विधि
-आप मार्केट से अच्छे हरे-हरे कच्चे आम खरीदें. आम सख्त और खट्टे स्वाद वाले होंगे तो ही सही से अमचूर पाउडर तैयार होगा.
– आम को धोकर छिलका छील लें. आम को अब पतले-पतले स्लाइस में काट लें.
– इन टुकड़ों को छत पर किसी कपड़े, पेपर पर धूप में अच्छी तरह से फैलाकर सुखाएं.
-कटे हुए आम के टुकड़ों को साफ कपड़े या ट्रे पर फैलाकर तेज धूप में रखें.
– इन्हें 3 से 5 दिनों तक अच्छी तरह से धूप में सूखने दें. रात के समय इसे अंदर रख लें.
-बीच-बीच में टुकड़ों को पलटते भी रहें ताकि दोनों तरफ अच्छी तरह से सूख जाएं. नमी बिल्कुल भी ना रहे.
– आप हाथ से छूकर देखेंगे तो सभी टुकड़े सूख कर कुरकुरे से लगेंगे.
-अब आप इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बेहद बारीक पाउडर की तरह पीस लें. इसके लिए 3-4 बार मिक्सी में इसे चलाएं.
-इसे छलनी से छानकर एक साफ एयरटाइट कंटेनर या बॉटल में डालकर रखें.

अमचूर पाउडर के उपयोग
कई तरह के भारतीय व्यंजनों में अमचूर पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार टमाटर ना होने पर लोग खट्टापन लाने के लिए अमचूर पाउडर यूज करते हैं. मछली में काफी लोग अमचूर पाउडर डालते हैं. धनिया की चटनी में भी इसे डाला जाता है. साथ ही छोले, आलू टिक्की, समोसा, भिंडी मसाला आदि में डाला जाता है.

ध्यान रखने वाली बातें
-अच्छी तरह से आम के टुकड़े सूख जाएं, नमी रहने से एक तो सही से पाउडर मिक्सी में पिसेगा नहीं और खराब हो सकता है.
– आपको जल्दी अमचूर पाउडर बनाना है तो धूप की जगह फूड डिहाइड्रेटर या ओवन में भी डालकर ड्राई कर सकते हैं.
-जब भी अमचूर पाउडर निकालें, सूखे चम्मच से निकालें, ताकि लंबे समय तक यह ताजा रहे.

More Topics

दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक मौत, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र...

’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत’

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े