आसान और असरदार ट्रिक्स से नाखून मिनटों में लंबा और परफेक्ट दिखेगा

छोटे नाखून अक्सर हाथों की सुंदरता को कम दिखा सकते हैं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं। कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स अपनाकर आप मिनटों में अपने नाखूनों को लंबा, परफेक्ट और आकर्षक दिखा सकते हैं।

कैसे सही शेप, नेल पॉलिश और छोटी-छोटी नेल ट्रिक्स अपनाकर आपके नाखून तुरंत लंबे और खूबसूरत नजर आ सकते हैं।

नाखूनों की शेप जरूरी
नेल्स को लंबे दिखाने के लिए उस आलमंड शेप दें। अगर आलमंड शेप आपको पसंद नहीं आ रही तो आप नाखूनों को राउंड शेप भी दे सकती हैं। हालांकि इस बात का जरूर ध्यान रखें कि स्क्वेयर शेप देने से नेल्स छोटे दिखते हैं।

नेल्स को लंबा दिखाएंगे न्यूड कलर्स
अब नेल्स की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती है नेल पेंट। अगर नेल्स को लंबा दिखाना है तो न्यूड कलर्स का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अपनी स्किन टोन के हिसाब से अपनी नेल पेंट का कलर चुनें।

नेल आर्ट से भी लंबे दिखेंगे नेल्स
नेल आर्ट को स्मार्ट तरीके से करेंगे तो नाखून लंबे दिखेंगे। नेल आर्ट में छोटे पैटर्न का इस्तेमाल करें। जो नेल्स को खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ लंबे भी दिखाएंगे।

फ्रेंच मैनीक्योर
आजकल फ्रेंच मैनीक्योर महिलाओं में सबसे पॉपुलर है। इसमें नेल्स के टिप्स पर व्हाइट कलर का इस्तेमाल जाता है जिससे नाखून लंबे लगते हैं।

क्यूटिकल्स पर दें ध्यान
नाखूनों को लंबा दिखाने के लिए क्यूटिकल्स को पीछे की तरफ धकेलें। क्यूटिकल्स को पीछे धकेलते हुए ध्यान रखें कि इसे आराम से करें वर्ना नेल बेड को नुकसान भी हो सकता है। इसलिए क्यूटिक्लस को जेंटल तरीके से पुश करें।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े