हमारे शरीर का केंद्र बिंदु नाभि को कहा जाता है। नाभि के पीछे पेकोटि ग्रंथि होती है, जो शरीर की कई नसों, ऊतकों, और अंगों से जुड़ी होती है। आयुर्वेद के अनुसार नाभि अग्नि का स्थान है। नाभि तंत्रिकाओं का केंद्र है जिसमें 72,000 से ज़्यादा तंत्रिकाएं होती हैं जो इसे बहुत महत्वपूर्ण बनाती हैं। नाभि से सेहत और खूबसूरती , दोनों ही जुड़ी होती है इसलिए तो भारत में नाभि में तेल लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है। सिर से लेकर पैर तक, नाभि में लगा तेल कई शारीरिक और मानसिक फायदे देता है।
नाभि में कौन सा तेल लगा सकते हैं?
नाभि में आप सरसों, बादाम, नारियल, जैतून, नींबू , नीम जैसे कई तेल लगा सकते हैं लेकिन तेल हमेशा समस्या के हिसाब से ही लगाया जाए तो बेहतर है लेकिन यह याद रखें कि उचित तरीके से किया गया कार्य ही फायदेमंद साबित होता है जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है।
नाभि में तेल के फायदे क्या है?
तेल लगाने के आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे जैसे स्किन साफ होगी, आंखें ठीक रहेगी और फर्टिलिटी बढ़ेगी। नाभि में नियमित रूप से तेल लगाने से फूड पॉइजनिंग अपच, मतली जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आंखू में सुखापन, खुजली और जलन की समस्या नाभि में तेल लगाने से ठीक हो सकती है। सरसों का तेल इसके लिए बेस्ट हैं।
नाभि में नियमित रूप से तेल लगाने से आपके होंठ और एडिय़ां फटती नहीं। चेहरे पर ग्लो बरकरार रहेगा। अगर दाग धब्बे और पिंपल्स हैं तो राहत मिलेगी। त्वचा में नमी बरकरार रहेगी। बादाम तेल व सरसों का तेल इसके लिए बेस्ट हैं।
पिंपल्स या खून की इंफेक्शन हैं तो नीम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम की जगह लेमन ऑयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। घुटनों का दर्द ठीक होगा। सूजन की समस्या से आराम मिलेगा। पेट में दर्द से छुटकारा मिलेगा। पाचन तंत्र मजबूत होगा। इसके लिए सरसों का तेल लगाया जा सकता है।
अगर महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन की समस्या है या गर्भाधारण में परेशानी है, तो वो नाभि में नारियल का तेल या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं अगर पुरुषों में शुक्राणुओं की समस्या है तो नाभि में तेल लगाने से इस समस्या को कम किया जा सकता है।
नाभि में तेल कब लगाएं और कैसे लगाएं?
नाभि में तेल लगाने का तरीका बहुत सरल है। रात को सोने से पहले तेल की कुछ बूंदे (3-5 बूंदें) नाभि में डालेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। नाभि में तेल लगाने के बाद उसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नाभि के आसपास में अपने हाथों से हलका मसाज करें। तेल अपने आप नाभि में चला जाएगा।
नाभि में कौन सा तेल कब लगाएं
नाभि में हर तेल लगाने का अपना ही फायदा है। आप बदल-बदल क तेल भी नाभी में लगा सकते हैं क्योंकि हर तेल अपना अलग ही रिजल्ट देगा।
नाभि में बादाम का तेल लगाने के फायदे
बादाम का तेल आपकी स्किन को चमकदार बना देता है। इस तेल में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो शरीर की सूजन को कम कर देते हैं। नाभि में बादाम तेल लगाने से होंठ मॉइस्चराइज रहते हैं और त्वचा को अंदर से पोष मिलेगा। आपकी त्वचा हाइड्रेटेड और नमीयुक्त रहती है। बादाम के तेल लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है वहीं अगर पेट संबंधी दिक्कतें जैसे पेट में दर्द, सूजन, मतली इत्यादि में बादाम का तेल फायदेमंद होता है।


