आंखों को आकर्षक बनाएगा ये होममेड काजल, घर पर आसानी से

आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए काजल का सबसे बड़ा रोल होता है। ये एक ऐसा मोकअप स्टेप है जिसे हर लड़की रोजाना फॉलो करती है। ये सिर्फ हमारी आंखों को सुंदर ही नहीं बनाता बल्कि ये नजर भी नहीं लगने देता।

वैसे तो आपको बजार से बहुत से काजल मिल जाएंगे लेकिन वह केमिकल युक्त होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही कुछ आसान तरीकों से काजल बना सकती हैं।

काजल के लिए सामग्री

4 बादाम, 2 चम्मच सौंफ, 2 चम्मच घी। कुछ बूँद नारियल तेल,

काजल कैसे बनाएं?

होममेड काजल बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ और क्रश किये हुए बादाम को एक रुई के फाहे में डालें और और अब उस रुई को बाती के आकार में बनाएं। अब एक दिया में 2 चम्मच गई लें और उसमें ये बाती डालें।

अब दिया के ऊपर एक थाली रखे। थाली को ऐसे रखे की बाती बुझनी नहीं चाहिए। जब दिया का घी खत्म हो जाए तब थाली को पलटकर देखें। उसमें जमे काजल को अच्छी तरह से खुरच लें और उन्हें एक डिब्बे में निकालें।

अब उस डिब्बे में नारियल तेल की कुछ बूंदें अच्छी तरह मिलाएं। अब आपका होममेड काजल तैयार है। इसके इस्तेमाल से आपकी आंखों को कोई परेशानी नहीं होगी।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े