अप्रैल-मई में क्यों झड़ते हैं ज्यादा बाल? इसे कैसे रोका जा सकता है?

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही कई लोगों को एक आम समस्या परेशान करने लगती है, बालों का ज्यादा झड़ना। खासकर अप्रैल और मई के महीनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। लोग अक्सर इसे नजरअंदाज कर देते हैं या इसे सामान्य मान लेते हैं, लेकिन इसके पीछे कई अहम कारण छिपे होते हैं।

दरअसल, मौसम में बदलाव, तेज धूप, पसीना और स्कैल्प की देखभाल में कमी बालों को कमजोर बना देती है। इसके अलावा शरीर में पोषण की कमी और पानी कम पीना भी हेयर फॉल को बढ़ा सकता है। यही वजह है कि इस समय बालों की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है।

अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप इस हेयर फॉल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं अप्रैल-मई में बाल झड़ने के कारण और उनसे बचने के सबसे असरदार तरीके।

गर्मियों में बाल झड़ने के कारण
अत्यधिक पसीना और तेल
गर्मी में लू चलती है। पसीने, तेल और धूल से स्कैल्प पर गंदगी जमती है, जिससे बालों की जड़े बंद हो जाती है और गर्मी में पसीना, तेल और धूल के मिलने से बाल झड़ने लगते हैं।

तेज धूप और रूखापन
धूप की यूवी किरणें बालों से नमी सोख लेती हैं जिससे वे बेजान, सूखें और कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

बालों के रोम कमजोर होना
सिर में गर्मी और पसीने से बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है।

डिहाइड्रेशन
शरीर में पानी की कमी के कारण बालो की जड़े सूख जाती हैं जिससे समय से पहले बाल झड़ने लगते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है।

हार्मोनल बदलाव
गर्मी के मौसम में शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।

पोषण की कमी का असर
प्रोटीन, आयरन और विटामिन की कमी बालों को पतला और कमजोर बना देती है। संतुलित आहार बेहद जरूरी है।

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय
सही हेयर केयर रूटीन से बाल झड़ने से रोका जा सकता है। माइल्ड शैंपू, ऑयलिंग और स्कैल्प मसाज बालों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं।

बालों को ढकें
गर्मियों में तेज धूप, लू और पसीने से बचने के लिए बाहर निकलते समय बालों को ढ़क लेना चाहिए। कैप या स्कार्फ से बालों को ढकने से सीधी धूप नहीं लगती।

घरेलू नुस्खे
एलोवेरा, नारियल तेल और आंवला जैसे प्राकृतिक उपाय बालों को पोषण देते हैं और उन्हें झड़ने से बचाते हैं।

More Topics

केरल में दर्दनाक सड़क हादसा: NH-66 पर लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-66 (NH-66)...

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

इसे भी पढ़े