अक्सर महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ- साथ घरेलू नुस्खे भी अपनाना पसंद करती है। उन घरेलू नुस्खों में से एक फेस पैक भी होते हैं जिसका सबसे ज्यादा महिलाएं इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की अगर आप घरेलू फेस पैक लगाना पसंद करती हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा ताकि इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे।
ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो फेस पैक के दौरान इस्तेमाल करना स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं।
बेकिंग सोडा-बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ज्यादातर मुहांसों को कम करने और चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए किया जाता है। लेकिन ब्यूटी एक्सपट्र्स के मुताबिक बेकिंग सोडा का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए। टूथपेस्ट-टूथपेस्ट को भी कभी भी चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए। टूथपेस्ट में
पैरॉक्साइड, पुदीना, अल्कोहल और फ्रेगरेंस ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा पर जलन और इरिटेशन पैदा कर सकते हैं।
सेब का सिरका– इस्तेमाल अपने फेस मास्क में करने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से बेहतर है कि आप इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले अपनी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
मसाले-दालचीनी लॉन्ग और मिर्च पाउडर जैसे मसलों में कई एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण मौजूद होते हैं। लेकिन इन्हें स्किन पर लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इन मसालों को त्वचा पर लगाने से जलन, एलर्जी या कालीमा की समस्या हो सकती है।
रबिंग एल्कोहल
चेहरे पर रबिंग एल्कोहल न लगाएं क्योंकि इससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। आप भले ही रबिंग एल्कोहल का इस्तेमाल किसी छोटी मोटी चोट में कर सकती हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल कभी भी चेहरे पर ना करें।
चीनी
कई सारे फेस स्क्रब में लोग चीनी का इस्तेमाल करते हैं। कहा जाता है कि चीनी प्राकृतिक एक्सफोलिएटर का काम करता है और चेहरे से कीटाणुओं को निकालते हैं। लेकिन ये आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। चीनी के बड़े दाने आपकी त्वचा पर हार्श हो सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा पर रेडनेस हो सकती है।
नीम या ग्रीन टी
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप चेहरे पर नीम या ग्रीन टी का इस्तेमाल न करें क्योंकि इनका इस्तेमाल करने पर आपकी त्वचा पर दाने आ सकते हैं और साथ ही आपकी त्वचा ज्यादा रूखी भी हो सकती है।


