Total Users- 1,223,040

spot_img

Total Users- 1,223,040

Tuesday, May 12, 2026
spot_img

 धमतरी में AI क्रांति की ओर बड़ा कदम

AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 का सफल आयोजन
-चयनित युवाओं को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर

धमतरी। जिले के युवाओं को भविष्य की आधुनिक तकनीकों से जोड़ने तथा उन्हें रोजगारोन्मुख एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा 2026 (AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 ) का सफल आयोजन किया गया।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) एवं डिजिटल तकनीकों के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

आज के डिजिटल एवं तकनीक-प्रधान दौर में AI विश्व की सबसे तेजी से विकसित होने वाली और सर्वाधिक मांग वाली तकनीकों में शामिल हो चुका है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को आधुनिक कौशलों से सशक्त बनाने हेतु यह विशेष पहल की गई है।

परीक्षा का आयोजन पीजी बीते रविवार को पी.जी.कॉलेज धमतरी स्थित IT भवन में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

More Topics

डार्क अंडरआर्म्स से परेशान हो तो रसोई की ये 2 चीजें दिलाएंगी छुटकारा

अक्सर डार्क अंडरआर्म्स की वजह से ज्यादातर महिलाएं परेशान...

चाय के साथ स्नैक्स में ट्राई करें Corn sooji Balls की ये रेसिपी

चटपटा और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता...

चंपारण्य : भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती

महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है...

हाथी के हमले में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को त्वरित राहत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर जिला प्रशासन...

इसे भी पढ़े