Total Users- 1,223,064

spot_img

Total Users- 1,223,064

Tuesday, May 12, 2026
spot_img

आपका गद्दा भी हो सकता है पीठ दर्द की वजह ? जान लें ये बातें

कई लोगों को अकसर पीठ दर्द की शिकायत रहती है। बाहरी चोट, आघात जैसे कई कारणों से पीठ दर्द हो सकता है। गिरना, लंबे समय तक खड़े रहना, भारी वजन उठाना, लंबी दूरी की यात्रा करना, गर्भावस्था, रीढ़ में फैक्चर, मांसपेशियों में कमजोरी, मोटापा आदि के कारण यह हो सकता है। दर्द हल्का या गंभीर हो सकता है।

लोगों को नहीं है जानकारी
सभी प्रकार के पीठ दर्द के लिए हम आमतौर पर डाक्टर से परामर्श करते हैं लेकिन हम में से अधिकांश लोग विशेष रूप से पीठ दर्द के मामले में उचित बिस्तर या गद्दे का उपयोग करने के महत्व के बारे में नहीं जानते हैं। अधिकांश लोग परामर्श के बिना भी पीठ दर्द के लिए कठोर बिस्तर/कठोर गद्दे का उपयोग करना पसंद करते हैं। लेकिन सभी स्थितियों के लिए उचित बिस्तर या गद्दे की आवश्यकता होती है।

कुशन मैट्रेस हैं फायदेमंद
यदि रोगी पैरास्पाइनल मांसपेशियों में ऐंठन, मांसपेशियों की कमजोरी आदि से पीडि़त है तो उस स्थिति में हम एक कुशन मैट्रेस का उपयोग कर सकते हैं जो न तो सख्त होता है और न ही नरम। इसकी अनुपलब्धता है, तो आप हार्ड बैड की बजाय घर में बने गद्दे का उपयोग कर सकते हैं जो आपकी पैरास्पाइनल मांसपेशियों को आराम देगा और आपके दर्द को कम करने में मदद करेगा।

इस मामले में ना करें लापरवाही
इसके विपरीत, यदि रोगी को रीढ़ में फैक्चर है या रीढ़ की सर्जरी हुई है, तो रोगी को सख्त गद्दे या बिस्तर की सलाह दे सकते हैं ताकि वह तेजी से ठीक हो सके इसलिए पीठ दर्द से पीडि़त को सलाह दी जाती है कि वह इस मामले में लापरवाही न करे क्योंकि जल्द ठीक होने के लिए यह महत्वपूर्ण है।

ऑर्थोप्टिक मेट्रेस अच्छे से करते हैं सपोर्ट
यदि आप लंबे समय से पीठ के दर्द से परेशान है, तो ऑर्थोप्टिक मेट्रेस सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसे मुख्य रूप से पीठ, कंधे और गर्दन में दर्द के लिए डिजाइन किया गया है। यह बॉडी स्ट्रक्चर को अच्छी तरह से सपोर्ट देते हैं

गद्दे की ऊंचाई का भी रखें ध्यान
बैक पेन की शिकायत वाले लोगों को आमतौर पर 6-8 इंच की ऊंचाई वाले गद्दे पर सोना चाहिए। इसके अलावा, गद्दे की मोटाई/ऊंचाई का चयन करते समय अपने बिस्तर की ऊंचाई, अपनी नींद की स्थिति और अपने शरीर के प्रकार को ध्यान में रखें। नहीं तो आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है।

More Topics

सोनाक्षी और ज्योतिका की दमदार और संजीदा कोर्टरूम ड्रामा ‘System’का ट्रेलर आउट

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और दक्षिण भारतीय फिल्मों की...

डार्क अंडरआर्म्स से परेशान हो तो रसोई की ये 2 चीजें दिलाएंगी छुटकारा

अक्सर डार्क अंडरआर्म्स की वजह से ज्यादातर महिलाएं परेशान...

चाय के साथ स्नैक्स में ट्राई करें Corn sooji Balls की ये रेसिपी

चटपटा और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता...

 धमतरी में AI क्रांति की ओर बड़ा कदम

-AI Upskilling Course Entrance Exam 2026 का सफल आयोजन-चयनित...

चंपारण्य : भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना की पावन धरती

महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात है...

इसे भी पढ़े