CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय महादेव घाट स्थित मंदिर परिसर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने पहुंचे थे।

पूजा-अर्चना के दौरान रामविचार नेताम, केदार कश्यप, टंक राम वर्मा, विधायक पुरन्दर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे तथा जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Topics

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण...

इसे भी पढ़े