POJK में निहत्ते प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलने के बाद भारत ने लिया एक्शन

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अंत की शुरुआत हो चुकी है क्या वो इलाका जिसे पाकिस्तान ने दशकों से अपनी जागीर समझा आज उसके हाथ से फिसल रहा है। रावलकोट से मुजफराबाद तक आज सड़कों पर खून है। बारूद का धुआं है और गूंज रही है सिर्फ एक ही मांग पाकिस्तानी दमन से आजादी।

मुजफराबाद की ओर बढ़ रही निहत्ते प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीधी गोलियां बरसाई जिसमें आठ बेगुनाह पीओजेके के नागरिकों की जान चली गई। यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं था बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ एक पूर्ण विद्रोह है और इस बीच भारत ने वो कर दिखाया जिसके बाद इस्लामाबाद की सत्ता हिल गई है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीधे शब्दों में पाकिस्तान को दुनिया के सामने अपराधी घोषित कर दिया। रावलकोट बस स्टैंड हजारों की संख्या में लोग जिनमें बड़ी तादाद में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। शांतिपूर्ण तरीके से जन मार्च के लिए इकट्ठा हुए थे।

उनका मकसद था मुजफराबाद पहुंचकर अपनी 38 सूत्री मांगों को सरकार के सामने रखना। लेकिन पाकिस्तानी हुकूमत को शांति नहीं दमन मंजूर था। पहले आंसू गैस के घने बादलों से आसमान भर दिया गया और जब लोग पीछे नहीं हटे तो पाकिस्तानी रेंजर्स ने लाइव राउंड्स यानी कि असली गोलियां दागनी शुरू कर दी।

More Topics

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, यातायात नियमों से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी

छात्र सुरक्षा और नशामुक्त परिसर के लिए स्कूलों-कॉलेजों को...

निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार रायपुर।...

इसे भी पढ़े