चीन में भीषण बाढ़ : कई गाड़िया भी बह गई,शासन ने रेड अलर्ट जारी की, कई सेवाएं बंद करने के आदेश

चीन के उत्तरी हेबेई प्रांत और पूर्वोत्तर लियाओनिंग प्रांत में भीषण बाढ़ के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं और गाड़ियां बह गईं। वहीं, लोग आस-पड़ोस की सड़कों पर तैरने, पैडल बोर्डिंग करने और वेक सर्फिंग करने का आनंद लेते दिखे।

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय आधिकारिक मीडिया की ओर से प्रसारित एक निवासी के बयान के अनुसार, हेबेई के कुआनचेंग काउंटी में सड़कों पर जलस्तर दो मीटर से अधिक हो गया। कुआनचेंग में जलमग्न सड़क पर कई कारें आपस में टकराती हुई देखी गईं, जब वे ऊपर-नीचे उछल रही थीं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबित इस साल चीन की मुख्य भूमि से टकराने वाले सबसे शक्तिशाली तूफान, टाइफून बावी के बाद बाढ़ आई।

अधिकारियों ने क्या चेतावनी दी?

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तूफान जिलिन, लियाओनिंग, हेबेई, शेडोंग, जियांग्सू और अनहुई प्रांतों में मूसलाधार बारिश करेगा, जिससे उन क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा जो पहले की भारी बारिश से पहले ही जलमग्न हो चुके हैं।

More Topics

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, यातायात नियमों से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी

छात्र सुरक्षा और नशामुक्त परिसर के लिए स्कूलों-कॉलेजों को...

निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार रायपुर।...

इसे भी पढ़े