ईरान-अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भिड़े, दोनों के बीच युद्ध खत्म होने की उम्मीदें अब समाप्त हो गई

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसके बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी दोबारा लागू कर दी है. अमेरिकी सेना के मुताबिक यह नाकेबंदी पहले भी अप्रैल से जून के बीच लागू की गई थी और अब इसे फिर से शुरू किया गया है. इसका उद्देश्य ईरान पर दबाव बढ़ाना बताया जा रहा है.

दूसरी ओर हालात ऐसे हो गए हैं कि पहले से लागू सीजफायर पूरी तरह टूटता नजर आ रहा है. अमेरिका ने लगातार चौथे दिन ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इसके जवाब में क्षेत्र के कई हिस्सों में हमलों और धमाकों की खबरें सामने आईं.

इस बीच अमेरिका के सहयोगी कुवैत और बहरीन ने अपने नागरिकों को संभावित खतरों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. वहीं ईरान के सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया है. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

More Topics

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, यातायात नियमों से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी

छात्र सुरक्षा और नशामुक्त परिसर के लिए स्कूलों-कॉलेजों को...

निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार रायपुर।...

इसे भी पढ़े