अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी रहे सीनियर सीनेटर लिंडसे ग्राहम का शनिवार शाम को निधन हो गया। इस बात की जानकारी रविवार को उनके कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई। उनके कार्यालय ने बताया कि सीनेटर ग्राहम का निधन अचानक हुई एक बीमारी की वजह से हुआ है। दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी
सीनेटर लिंडसे ग्राहम का कार्यालय ने बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, “इस दुखद समय में सीनेटर ग्राहम का परिवार सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता है। हमारी अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और उसे बनाए रखा जाए।”
भारत पर 500% टैरिफ लगाने वाले बिल की कर रहे थे तैयारी
निधन से पहले सीनेटर लिंडसे ग्राहम एक ऐसे कानून को पास करवाने की तैयारी में जुटे थे, जिसका सीधा असर भारत पर पड़ने वाला था। इस बिल में रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर भारी-भरकम जुर्माना यानी 500 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रावधान था।
भारत भी रूस से तेल खरीदता है, इसलिए इस बिल का असर भारत पर भी होता। इस मांग को लेकर ग्राहम का ट्रंप प्रशासन के साथ समझौता भी हो गया था, लेकिन बिल पास होने से पहले ही उनका निधन हो गया।


