Total Users-

1,226,867

spot_img

Total Users-

1,226,867
Wednesday, May 20, 2026
spot_img

प्रभास का रुद्र लुक ‘कन्नप्पा’ में सामने आया, फैंस हो गए दीवाने

कल्कि 2898 एडी की शानदार सफलता के बाद अब प्रभास एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही कन्नप्पा फिल्म में रुद्र के अवतार में नजर आने वाले हैं। प्रभास ने सोशल मीडिया पर अपने इस जबरदस्त लुक का पोस्टर शेयर किया, जिसमें वह त्रिपुंड लगाए, रुद्राक्ष की माला पहने और लंबे बालों में रुद्र के रूप में दिख रहे हैं। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, “ॐ दिव्य संरक्षक ‘रुद्र’ ॐ,” जो फिल्म के भव्य और शक्तिशाली विषय को दर्शाता है।

फिल्म में प्रभास का यह लुक फैंस को बेहद प्रभावित कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, “रेबल स्टार,” तो दूसरे ने कहा, “इंडियन सिनेमा का स्टार,” वहीं तीसरे ने “ओम नम: शिवाय” जैसे शब्दों के साथ प्रभास के लुक की तारीफ की। फिल्म में प्रभास के साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे, जिन्होंने हाल ही में शिव के अवतार में अपना लुक शेयर किया था। उनके हाथ में त्रिशूल और डमरू था, और वह भी रुद्राक्ष की माला पहने थे।

फिल्म में काजल अग्रवाल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, और इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। यह एक पौराणिक तेलुगू फिल्म है, जिसे मुकेश कुमार सिंह और मोहन बाबू द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म का रिलीज डेट 25 अप्रैल को तय किया गया है, और फैंस अब काजल अग्रवाल के लुक का इंतजार कर रहे हैं।

More Topics

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट और रुपये का नया रिकॉर्ड निचला स्तर

बाजार में आई भारी गिरावट के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज,...

भिलाई और जामुल में आज ‘सुशासन तिहार’ शिविर

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, आज 19 मई को...

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट और आरोपी गिरफ्तार:

रायपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड का 182 करोड़ का ओवरटाइम घोटाला:

छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 182.98 करोड़ रुपये...

इसे भी पढ़े