कभी खुशी कभी गम चार दिन में यूट्यूब पर एक करोड़ के पार,

भोजपुरी फिल्मों के इन दिनों कहने ही क्या. ऐसे विषय उठाए जा रहे हैं जो आम लोगों के करीब हैं और जिनमें जिंदगी से जुड़ी बातें नजर आ रही हैं. यही वजह है कि इन फिल्मों को सिनेमाघरों से लेकर यूट्यूब तक पर खूब प्यार मिल रहा है. इसकी मिसाल काजल राघवानी और रानी चटर्जी की बड़की बहू छोटकी बहू है. इस फिल्म को यूट्यूब पर फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है. लेकिन आम्रपाली दुबे और प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म कभी खुशी कभी गम भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है. इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज हुए सिर्फ चार दिन हुए हैं, लेकिन इसने व्यूज का एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस तरह आम्रपाली दुबे ने साबित कर दिया है कि उन्हें यूं ही यूट्यूब क्वीन नहीं कहा जाता है. 

भोजपुरी कभी खुशी कभी गम का 31 मई और 1 जून को ही टेलिविजन प्रीमियर रापचिक चैनल पर हुआ है. तब से अब तक ये फिल्म टीवी पर खूब धमाल मचा रही थी. और अब ये यूट्यूब पर उपलब्ध हो चुकी है. फिल्म को 25 जुलाई को यूट्यूब पर अपलोड किया गया. रिलीज होने के महज चार दिन में ही फिल्म को 10 मिलियन व्यूज (एक करोड़ व्यूज) मिल चुके हैं. आम्रपाली दुबेकी इस भोजपुरी फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो कैप्टन वॉच हिट्स नाम के चैनल पर उपलब्ध है.

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े