महाराष्ट्र में भाजपा से जुड़े शिक्षण संस्थान संचालक संजय गरुड़ ‘शालार्थ आईडी’ घोटाले में गिरफ्तार

28 जुलाई महाराष्ट्र के जलगांव जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े एक प्रमुख शिक्षण संस्थान संचालक को कथित ‘शालार्थ आईडी’ घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। यह घोटाला सरकारी पोर्टल पर शिक्षकों की फर्जी पहचान बनाकर उनके नाम पर वेतन लेने से जुड़ा है।

नासिक पुलिस ने मंगलवार को पुष्टि की कि कई शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करने वाले संजय गरुड़ को सोलापुर जिले के नातेपुते कस्बे से गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि 67 वर्षीय गरुड़ के खिलाफ नासिक रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) संदीप मिटके ने बताया कि गरुड़ द्वारा संचालित एक शैक्षणिक संस्थान से संबद्ध बताकर 150 से अधिक शिक्षकों की फर्जी प्रोफाइल तैयार की गई थीं।

घोटाले की समग्र जांच के बारे में उन्होंने बताया कि अब तक 200 से अधिक विद्यालयों की भूमिका सामने आ चुकी है और इस मामले में 1,200 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, जबकि पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े