शाहरुख खान के साथ मिलकर आर्यन-अबराम मचाएंगे हंगामा , दिल जीतने आ गया ‘मुफासा: द लायन किंग’ का ट्रेलर

जंगल के सबसे बड़े राजा ‘मुफासा: द लॉयन किंग (Mufasa: The Lion King)’ की विरासत को जानने का समय अब आ गया है. इस एनिमेटेड फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी कास्टिंग के साथ हिंदी में पेश किया गया है, जिसमें कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान और अबराम खान हैं, जिन्होंने फिल्म में अपनी-अपनी आवाज दी है.

2019 की लाइव-एक्शन ‘द लॉयन किंग’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, अब मेकर्स ने फिल्म ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस एनिमिनेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. दर्शकों को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है.

बैरी जेनकिंस द्वारा निर्देशित डिज्नी की ‘मुफासा: द लायन किंग’ 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में एक साथ रिलीज होगी. फिल्म की कहानी की बात की जाए तो मुफासा को एक अनाथ शावक के रूप में पेश किया गया है, जो खोया हुआ और अकेला है. फिर उसकी मुलाकात ताका नाम की एक दयालु शेर से होती है. ताका शाही वंश का उत्तराधिकारी है.

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े