मरून कलर सड़िया की जोड़ी ने विदेश की फिजाओं में घोली देहाती गंध.

मरून कलर सड़िया फेम जोड़ी दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे के तो कहने ही क्या. ये जोड़ी जब भी साथ आती है तो कहर बरपा जाती है. आपने इस जोड़ी को अकसर गांव-देहात की कहानियों में देखा होगा. लेकिन अगर यही जोड़ी विदेश की फिजाओ में देहाती गंध घोल दे तो क्या कहने. अब यही जोड़ी खेत खलिहानों से निकलकर विदेश की सैर करने पहुंच गई है. खास बात ये है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ विदेश में भी अपनी देसी महक के साथ ही दिखाई दे रहे हैं.  उनके इस भोजपुरी सॉन्ग को भी पब्लिक का खूब प्यार मिल रहा है.

दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इस भोजपुरी सॉन्ग के बोल हैं तोहर अखियां शराबी. ये गाना कुछ ही घंटे पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ है. आप इस गाने को कैप्टन वॉच हिट्स नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इस गाने में दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक दूसरे का हाथ थाम कर विदेश की गलियों में सैर करते दिखते हैं. कभी दोनों आइसक्रीम खाकर एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं तो कभी बातें करते हैं. गाने में दिनेश लाल निरहुआ, आम्रपाली दुबे की आंखों में खोए दिखते हैं और फिर पूरा रोमांटिक सॉन्ग उनके ख्यालों में होता है. गाने में विदेश की कई खूबसूरत लोकेशन्स दिखाई गई हैं.

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े