60 वर्षीय मीनाक्षी शेषाद्रि ने करवाया फोटोशूट, विदेश में मॉर्डर्न अवतार में दिखीं दामिनी

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आज भी लाखों लोगों के दिलों की धड़कन हैं. उनकी अदाकारी और खूबसूरती के लोग कायल हैं. जबकि सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस के साथ अपना अपडेट शेयर करती रहती हैं. बीते दिनों जहां उन्होंने डांस वीडियो के जरिए फैंस का ध्यान खींचा था तो वहीं अब उन्होंने अमेरिका के टेक्सस के डलास में अपना फोटोशूट कराया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर किया. 

मीनाक्षी शेषाद्रि ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों का एक मोंटाज बनाते हुए एक रील पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने जगह के बारे में बताया कि उन्हें यहां ऐसा लग रहा है कि जैसे वह शहर को बहुत पीछे छोड़कर किसी अलग दुनिया में हैं. क्लिप में वह ऑफ शोल्डर ब्लैक शिफली टॉप और ब्लू फ्लेयर्ड डेनिम पहने हुए दिखाई दे रही हैं. उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ है और अपने बालों को खुला छोड़ा है. साथ ही ब्लैक हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया.

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े