fbpx

Total Users- 622,771

spot_img

Total Users- 622,771

Saturday, February 8, 2025
spot_img

चोंटी रखने से हाथ जोड़ने तक 12 हिन्दू रीति-रिवाजों के वास्तविक वैज्ञानिक रहस्य

चोंटी रखने से लेकर हाथ जोड़ने तक 12 हिन्दू रीति-रिवाज के वास्तविक वैज्ञानिक रहस्य ➡ रीति-रिवाज और परंपराएं हर किसी की निजी आस्था पर निर्भर करती हैं। लेकिन हिंदू धर्म में कई रीति-रिवाज वैज्ञानिक रूप से आधारित हैं।

हम आज आपको उन हजारों रीति-रिवाजों के वैज्ञानिक रहस्यों में से केवल 12 के वैज्ञानिक रहस्य बताएँगे, ताकि आप आज की पीढ़ी को समझा सकें कि विश्व का सबसे प्राचीन धर्म, आयुर्वेद और योग, वास्तव में परम सत्य हैं। इनकी सत्यता को कोई वैज्ञानिक संस्था चुनौती नहीं दे सकती। ताकि आप सभी सुख पा सकें, अपनी भारतीय संस्कृति पर गर्व करें और इसे जीवन में अपनाये। आयुर्वेद और योग से हमें निरोगी काया मिल सकती है, जो सबसे पहला सुख है। हम अगले लेख में पवित्र कुरान की आयतों का वैज्ञानिक अर्थ बताएँगे।

12 हिंदू मान्यताओं के वैज्ञानिक रहस्य:

  1. हिंदू धर्म में हाथ जोड़कर नमस्कार करना एक प्राचीन परंपरा और सभ्यता है। दोनों हाथों को जोड़कर नमस्कार करने से दोनों पक्षों का सम्मान किया जाता है और इस क्रिया के वैज्ञानिक महत्व से शारीरिक लाभ मिलता है। जब हम अपने हाथों को आपस में जोड़ते हैं, हमारी हथेलियों और उंगलियों का दबाव उन बिंदुओं पर पड़ता है जो आंख, नाक, कान, दिल और अन्य शरीर के अंगों से सीधे जुड़े हैं। इस तरह के दबाव को एक्वा प्रेशर चिकित्सा भी कहा जाता है। इस तरह नमस्कार करने से हम सामने वाले से भी नहीं मिलते, जिससे संक्रमण का खतरा भी नहीं रहता।
  2. पैर की उंगली में रिंग पहनना भारतीय संस्कृति का हिस्सा तो है ही, लेकिन इसके वैज्ञानिक फायदे भी है। अमूमन रिंग को पैर के अंगूठे के बगल वाली दूसरी उंगली में धारण किया जाता है। इस उंगली की नस महिलाओं के गर्भाशय और दिल से संबंध रखती हैं। पैर की उंगली में रिंग पहनने से गर्भाशय और दिल से संबंधित बीमारियों की गुंजाइश नहीं रहती है। साथ ही चांदी की रिंग पहनना ज्यादा ठीक होता है। चांदी ध्रुवीय ऊर्जा से शरीर को ऊजार्वान बना देती है।
    3. पुराने समय में तांबे के सिक्के हुआ करते थे जिनकी जगह आज स्टेनलैस स्टील के सिक्कों ने ले ली है। तांबा पानी को शुद्ध करता है। इसलिए पुराने में समय में नदियां में तांबे के सिक्के इसलिए डाले जाते थे, क्योंकि ज्यादातर नदियां ही पीने के पानी का श्रोत हुआ करती थीं।
    4. दोनों भौहों के बीच माथे पर तिलक लगाने से उस बिंदू पर दवाब पड़ता है जो हमारे तंत्रिका तंत्र का सबसे खास हिस्सा माना जाता है। तिलक लगाने से इस खास हिस्से पर दबाव पड़ते ही ये सक्रिय हो जाता है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होने लगता है। तिलक लगाने से एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है। चेहरे की मांसपेशियों में रक्त का संचार भी सही से होता है।
    5. मंदिर में घंटे या घंटियां होने का भी वैज्ञानिक कारण है। घंटे की आवाज कानों में पड़ते ही आध्यात्मिक अनुभूति होती है। इससे एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है और मन शांत हो जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि धंटे की आवाज बुरी आत्माओं को मंदिर से दूर रखती है। घंटे की आवाज भगवान को प्रिय होती है। जब हम मंदिर में घंटा बजाते है तो करीब सात सेकेंड तक हमारे कानों में उसकी प्रतिध्वनि गूंजती है। माना जाता है कि इस दौरान घंटे की ध्वनि से हमारे शरीर में मौजूद सुकून पहुंचाने वाले सात बिंदू सक्रिय हो जाते हैं और नाकारात्मक ऊर्जा शरीर से बाहर हो जाती है।
    6. भारतीय थाली में मसालेदार व्यंजन और मीठाई एक साथ परोसी जाती है लेकिन मिठाई का सेवन हमेशा खाने के आखिरी में किया जाता है। कहा जाता है कि पहले मसालेदार खाने से शरीर के पाचन तंत्र के लिए जरूरी पाचक रस और अम्ल सक्रिय होते हैं। फिर मिठाइयों के सेवन से पाचक क्रिया नियंत्रित हो जाती है।
    7. मेंहदी औषधीय गुणों से युक्त प्राकृतिक जड़ी बूटी है। मेंहदी की महक से तनावमुक्त होने में मदद मिलती है। यही वजह है कि शादियों या अन्य भारतीय कार्यक्रमों में मेंहदी को परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है।
    8. भारतीय संस्कृति में धरती पर बैठकर भोजन करने की परंपरा है। इसका वैज्ञानिक कारण ये है कि जब हम धरती पर दोनों पैर मोड़कर बैठते हैं तो इस अवस्था को सुखासन या अर्ध पदमासन कहते हैं। इस प्रकार बैठने से दिमाग की उन धमनियों को सकारात्मक संदेश पहुंचता है जो पाचन तंत्र से जुड़ी होती हैं।
    9. मानव शरीर का भी अपना एक चुंबकीय क्षेत्र होता है। विज्ञान के अनुसार पृथ्वी भी एक प्रकार का बड़ा चुंबक ही है। जब हम उत्तर दिशा में सिर करके सोते हैं तो पृथ्वी के चुंबकीय बल से मानव शरीर का चुंबकीय बल ठीक बिपरीत होता है। इससे हमारे हृदय पर ज्यादा जोर पड़ने लगता है। दूसरा कारण ये है के इस प्रकार सोने से खून में मौजूद आयरन दिमाग में एकत्र होने लगता है। इससे दिमाग की बीमारियां होने लगती हैं।
    10. भारतीय सभ्यता में ऐसा समझा जाता है कि कानों के छेदन से कानों में किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती है साथ ही बौद्धिकता में बढ़ातरी होती है। कान छेदने का रिवाज केवल भारत ही नहीं दुनिया भर में देखा जा सकता है। लेकिन आज के परिवेश में बहुत से लोग सुंदर दिखने के लिए कान छेदन करवा लेते हैं ताकि सुंदर-सुंदर झुमके और अन्य आभूषण पहन सकें।
    11. पुराने समय से ही हमारी दिनचर्या में सुबह की अहमियत पर बल दिया गया है। इसलिए भारतीय संस्कृति में सुबह की शुरूआत को सूर्य नमस्कार से जोड़ा गया है। भारतीय लोग सूर्य को पानी से अर्घ्य देकर नमस्कार करते हैं। पानी से टकराकर सूर्य की किरणें आखों में पड़ने से आंखों की बीमारियां नहीं होती है। साथ ही बारह तरह के आसन एक साथ होने से शरीर बलिष्ट होता है।
    12. आयुर्वेद में बताया जाता है कि सिर के जिस भाग में चोटी (शिखा) को धारण किया जाता है, वह भाग तंत्रिका तंत्र से सीधे संपर्क में होता है। चोटी इस तंत्र को सुरक्षा प्रदान करती है। इससे एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

More Topics

सहजन: सेहत के लिए अमृत, जानें इसके चमत्कारी फायदे

आयुर्वेद में सहजन को एक चमत्कारी औषधि माना जाता...

iPhone SE 4 लॉन्च: दमदार फीचर्स के साथ कम कीमत में आ रहा है नया आईफोन!

Apple के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! कंपनी जल्द...

UIIC AO Result 2024 घोषित: जानें कैसे करें अपना रिजल्ट चेक!

नई दिल्ली, – यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड...

रोमांचक मुकाबला: छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने अंतिम ओवर में दिल्ली रॉयल्स को हराया!

रायपुर: लीजेंड 90 लीग की धमाकेदार शुरुआत में छत्तीसगढ़...

Follow us on Whatsapp

Stay informed with the latest news! Follow our WhatsApp channel to get instant updates directly on your phone.

इसे भी पढ़े