Total Users- 1,205,560

spot_img

Total Users- 1,205,560

Sunday, April 19, 2026
spot_img

रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार राखी बांधने से सौभाग्य मिलेगा

रक्षाबंधन, भाई बहन के प्रेम का त्योहार है, हर साल सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह सावन माह का अंतिम दिन है। रक्षाबंधन पर्व इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मंगलमय जीवन चाहती हैं।

वहीं, भाई भी अपनी बहन को रक्षा करने का वचन देते हैं। इसके साथ ही कुछ उपहार भी देते हैं। अपने भाई को कौन-सी राखी बांधनी चाहिए। इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ बातें बताई गई हैं। अगर आप अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार राखी बांधती हैं, तो उससे विशेष प्रकार का लाभ प्राप्त होता है।

मेष राशि

अगर आपके भाई की राशि मेष है, तो आप अपने भाई को लाल रंग की राखी बांध सकते हैं। लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में लाल रंग उनके जीवन में ऊर्जा का संचार करता है।

वृषभ राशि

अगर आपके भाई की राशि वृषभ है, तो आप उसे नीले रंग की राखी बांध सकते हैं। नीले रंग की राखी आपके भाई के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएगी।

मिथुन राशि

अगर आपके भाई की राशि मिथुन है, तो आप उसे हरे रंग की राखी बांध सकते हैं, क्योंकि मिथुन राशि वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे लोगों के लिए हरा रंग भाग्यशाली होता है।

कर्क राशि

अगर आपके भाई की राशि कर्क है, तो आप उसे सफेद रंग की राखी बांध सकते हैं, क्योंकि कर्क राशि वालों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। ऐसे में सफेद रंग की राशि कर्क राशि वालों के लिए शुभ होगी।

सिंह राशि

अगर आपके भाई की राशि सिंह है, तो आप उसे लाल या पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। सिंह राशि वालों पर सूर्य का प्रभाव होता है, इसलिए लाल या पीला रंग इन राशि वालों के लिए शुभ होगा।

कन्या राशि

अगर आपके भाई की राशि कन्या है, तो आप अपने भाई को गहरे हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। कन्या राशि वालों पर बुध का प्रभाव होता है। ऐसे में हरे रंग की राखी पहनने पर आपके भाई को जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि

अगर आपके भाई की राशि तुला है, तो आप उसकी कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांध सकते हैं। तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। ऐसे में इस राशि वालों को गुलाबी रंग की राखी पहनने से काफी लाभ मिलता है।

वृश्चिक राशि

अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है, तो आप उसे मेहरून रंग की राखी बांध सकते हैं।मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में मेहरून रंग की राखी पहनने से आपके भाई को संकटों से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि

अगर आपके भाई की राशि धनु है, तो आपको अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। धनु राशि वालों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में इस रंग की राखी उनके लिए लाभकारी साबित होगी।

मकर राशि

अगर आपके भाई की राशि मकर है, तो आप उसे नीले रंग की राखी बांध सकते हैं। मकर राशि वालों पर शनि का प्रभाव होता है। ऐसे में नीले रंग की राखी उसके लिए जीवन में सफलता लेकर आएगी।

कुंभ राशि

अगर आपके भाई की राशि कुंभ है, तो आप अपने भाई को गहरे हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। गहरे हरे रंग की राखी पहनने से कुंभ राशि वालों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

मीन राशि

अगर आपके भाई की राशि मीन है, तो आप उसे पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। इस राशि के लोगों पर शुक्र का प्रभाव होता है। ऐसे में पीला रंग आपके भाई के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा और उसे बीमारियों से दूर रखेगा।

More Topics

याददाशत और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं अंडे

अंडा न सिर्फ सर्दियों में बल्कि गर्मियों के मौसम...

ट्रम्प ने मोदी के साथ 40 मिनट की बातचीत को ‘बहुत अच्छा’ बताया

यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी...

न्यूक्लियर पावर भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता का आधार बन सकती है

स्टैनफोर्ड । अमेरिका के पूर्व ऊर्जा सचिव और नोबेल...

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर।...

इसे भी पढ़े