महाकुंभ 2025: शाही स्नान से लेकर पुण्य लाभ तक, जानिए पूरी जानकारी

महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी से हो चुकी है, और यह धार्मिक महोत्सव लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। महाकुंभ का महत्व सनातन धर्म में अत्यधिक है, क्योंकि इसे मोक्षदायिनी माना गया है। संगम तट पर स्नान और पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। इस वर्ष के महाकुंभ में कई महत्वपूर्ण स्नान तिथियां हैं:

  • 13 जनवरी 2025: पौष पूर्णिमा, शाही स्नान की शुरुआत।
  • 14 जनवरी 2025: मकर संक्रांति, दूसरा शाही स्नान।
  • 29 जनवरी 2025: मौनी अमावस्या, तीरसा शाही स्नान।
  • 3 फरवरी 2025: बसंत पंचमी, चौथा पवित्र स्नान।
  • 12 फरवरी 2025: माघ पूर्णिमा, पवित्र डुबकी।
  • 26 फरवरी 2025: महाशिवरात्रि, अंतिम शाही स्नान।

इस दौरान भक्त विविध धार्मिक अनुष्ठानों, जैसे दान, पूजा, हवन, योग, और ध्यान में भी भाग लेते हैं, जिससे वे पुण्य अर्जित करते हैं।

More Topics

इसे भी पढ़े