जहां सांप करते हैं वास , 11वीं सदी का है धमतरी का अनोखा नागदेव मंदिर

धमतरी। ग्यारहवीं सदी के नाग देव मंदिर में आज नागपंचमी पर बड़ी संख्या में भक्त जुटेंगे। सावन मास में नाग देव की अर्चना करने के लिए भक्त अपने-अपने तरीके से नाग देव के प्रति आस्था प्रकट करेंगे। बता दें कि धर्म की नगरी में एक से बढ़कर एक प्राचीन मंदिर है। इनकी गाथा अदभुत है। कुछ इसी तरह का मंदिर हटकेशर वार्ड स्थित नाग देव मंदिर है।

दिलीप देवांगन, श्याम देवांगन, गेंदूराम साहू, धनीराम पटेल और जगत साहू ने कहा कि उनके पूर्वजों ने उन्हें बताया था कि आज जो नाग देव मंदिर है, वहां पूर्व में घना जंगल था। यहाँ बहुत सारे सांप रहते हैं, इसलिए कोई भी नाग देव की प्रतिमा पर जाने का साहस नहीं कर पाया।

इस बीच कुछ बुजुर्ग हिम्मत जुटाकर एक दिन वहां पहुंचे। उनके द्वारा नाग देव की प्रतिमा की पूजा की गई। धीरे-धीरे नाग देव के प्रति लोगों में आस्था जागती गई। इस तरह खुले में रहने वाले नाग देव महाराज की प्रतिमा को सुरक्षित करने जनसहयोग से छोटा मंदिर निर्माण कराया गया।

मंदिर के पुजारी एवं युग पुरोहित नारायण कौशिक ने बताया कि नागदेव युवा एवं महिला संगठन द्वारा नागपंचमी पर्व को आज उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। नाग देव का विशेष अभिषेक, श्रृंगार, महाआरती विधि विधान से किया जाएगा।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े