Total Users- 996,032

spot_img
spot_img

Total Users- 996,032

Sunday, May 25, 2025
spot_img
spot_img

आदि गुरु शंकराचार्य जिन्होंने चार धाम व द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की

आदि गुरू शंकराचार्य ने सनातन धर्म के कल्याणार्थ सम्पूर्ण भारत में पृथक-पृथक
दिशाओं में चार मठों की स्थापना की ये मठ हैं –

वेदान्त ज्ञानमठ, श्रृंगेरी मठ ( दक्षिण भारत ) – यह मठ भारत के दक्षिण भाग में रामेश्वरम्‌ में स्थित है। इस मठ के अन्तर्गत संन्यासियों के सरस्वती, भारती तथा पुरी सम्प्रदाय आते हैं। इस मठ का महावाक्य “अहं ब्रह्मास्मि” है तथा मठ के अन्तर्गत यजुर्वेद आता है। इस मठ ले प्रथम मठाधीश आचार्य सुरेश्वर ही थे, जिनका पूर्व में नाम मण्डन मिश्र था। सर्वप्रथम शंकराचार्य जी ने इसी मठ की स्थापना की
थी। वर्तमान में श्री भारती कृष्ण तीर्थ स्वामी जी इस मठ के 36 वें मठाधीश विराजमान हैं।

गोवर्धन मठ, जगन्नाथपुरी ( पूर्वी भारत ) – यह मठ भारत के पूर्वी भाग में उड़ीसा राज्य के पुरी नगर में स्थित है। इस मठ के प्रथम मठाधीश आद्य शंकराचार्य के प्रथम शिष्य पद्मपाद हुए। इस मठ के अन्तर्गत आरण्य सम्प्रदाय को रखा गया। इसके अवलम्बन के लिए ऋग्वेद को प्रमुखता प्रदान की गई तथा “प्रज्ञानं ब्रह्म” नामक महावाक्य प्रदान किया है। श्रृंगेरी मठ के पश्चात् शंकराचार्य जी ने इस मठ की स्थापना की थी। वर्तमान में श्री निश्चलानंद सरस्वती जी इस मठ के 145 वे मठाधीश है।

शारदा (कालिका) मठ ( पश्चिम भारत ) – यह मठ गुजरात में द्वारकाधाम में स्थित है। इस मठ के अन्तर्गत “तीर्थ” और “आश्रम” सम्प्रदाय आते हैं। इसमें सामवेद की प्रमुखता है तथा महावाक्य “तत्त्वमसि” है। शारदा मठ के प्रथम मठाधीश हस्तामलक (पृथ्वीधर) थे। हस्तामलक शंकराचार्य जी के प्रमुख चार शिष्यों में से एक थे। गोवर्धन मठ के पश्चात् शारदा मठ की स्थापना की गई। वर्तमान में श्री स्वामी सदानंद सरस्वती जी इस मठ के 80 वे मठाधीश है।

ज्योतिर्पीठ, बद्रिकाश्रम (उत्तर भारत)- यह मठ उत्तरांचल में बद्रिकाश्रम में स्थित है। इस मठ के अन्तर्गत ‘गिरि’, ‘पर्वत’ एवं ‘सागर’ नामक संन्यासी सम्प्रदाय आते हैं। इस मठ का महावाक्य ‘अयमात्मा ब्रह्म” है। इस मठ से सम्बन्धित वेद अथर्ववेद है। ज्योतिर्मठ के प्रथम मठाधीश आचार्य तोटक बनाए गए। वर्तमान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी इस मठ के 46 वे मठाधीश है।

काँची मठ – काँची मठ को भी आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठ के रुप में माना जाता है, किन्तु यह विवादास्पद है। काँची मठ की परम्परा में माना जाता है कि आदि गुरु शंकराचार्य ने इस मठ की स्थापना की थी और यहीं उन्होंने अपना शरीर त्यागा था। वर्तमान में स्वामी विजयेंद्र सरस्वती मठाधीश हैं|

spot_img

More Topics

किसी सुपरफूड से कम नहीं है कच्चा पपीता

कच्चा पपीता एक ऐसा सुपरफूड है, जो पोषक तत्वों...

चिया सीड्स का करते हैं सेवन तो कई समस्याओं का बन सकता है कारण

चिया सीड्स सुपरफूड माने जाते हैं, जो फाइबर, प्रोटीन,...

दिल्ली से मुंबई और केरल में कोरोना का नया वैरिएंट- JN.1 सक्रिय

देश के कई बड़े शहरों में कोरोना वायरस के...

भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाकर पाक को घुटने टेकने पर किया मजबूर

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए जबरदस्त सैन्य टकराव...

इसे भी पढ़े