सोमवार व्रत रखने से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं, क्या बदल सकती है किस्मत?

भगवान शिव को सावन का महीना बहुत पसंद है। हिंदू धर्म में श्रावण मास को विशेष दर्जा प्राप्त है क्योंकि इस महीने में देवों के देव भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा दृष्टि रखते हैं। शिव के प्रसन्न होने पर भक्तों के सभी कष्ट अपने आप दूर हो जाते हैं। भगवान शिव सृष्टि के सभी बुराइयों का नाश करते हैं। मान्यता है कि मलमास में जब पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं तो संसार की सारी जिम्मेदारी भगवान शिव पर आ जाती है।

सोमवार व्रत के लाभ

1. सोमवार व्रत रखने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इससे कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

2. सोमवार व्रत से अविवाहित लड़कियों को फलदायी लाभ मिलता है। मान्यता है कि 16 सोमवार व्रत रखने से अविवाहित लड़कियों को अच्छा वर मिलता है।

3. सोमवार व्रत रखने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है जिससे नौकरी की समस्या दूर होती है और व्यापार में लाभ मिलता है।

4. पुराणों के अनुसार सोमवार व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति मिल जाती है।

5. सावन के सोमवार व्रत करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। यह व्रत स्त्री-पुरुष दोनों ही कर सकते हैं।

6. सोमवार व्रत करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान शिव बहुत दयालु हैं, जो अपने भक्तों के छोटे-छोटे दुखों को भी दूर करते रहते हैं। इसलिए सभी लोग सोमवार व्रत पूरी श्रद्धा से करते हैं।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े