धनु राशि वालों के इस हफ्ते पूरे होंगे कार्य, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन

 सप्ताह अंत में पहले से रुके हुए कार्यों के बनने की संभावना रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष करना पड़ सकता है. विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें. कार्यक्षेत्र में विघ्न बाधाओं बावजूद स्थिति सामान रहेगी

सप्ताह आरंभ में ग्रह गोचर के अनुसार समय निश्चित फल युक्त रहेगा. अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लेना शुभ रहेगा. कलाशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता रहेगी. कार्यक्षेत्र में विरोधियों की ओर से परेशानियां बढ़ सकती है. धैर्य पूर्वक अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करते रहे. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को व्यवसाय में कुछ धीमी गति से लाभ होने की संभावना रहेगी. खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है.

सप्ताह मध्य में ग्रह गोचर के अनुसार समय साधारण सुख उन्नति कारक रहेगा. इष्ट मित्रों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा. सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी. किसी धार्मिक पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे . अपनी महत्वाकांक्षा पद नियंत्रण बनाए रखें. कार्य क्षेत्र में विघ्न बाधाओं के बावजूद परिस्थितियां सामान्यतः अनुकूल रहेगी. विरोधी लोगों से सावधान रहें. व्यक्तिगत व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी. राजनीतिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को उच्च पद अथवा किसी महत्वपूर्ण अभियान की कमान मिल सकती है. मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा.

अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. सप्ताह अंत में पहले से रुके हुए कार्यों के बनने की संभावना रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष करना पड़ सकता है. विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें. कार्यक्षेत्र में विघ्न बाधाओं बावजूद स्थिति सामान रहेगी. सहकर्मियों साथ सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अतिरिक्त परिश्रम करने से लाभ में वृद्धि होगी. कोर्ट कचहरी के मामले को मित्र विशेष सहयोगी सिद्ध होगा. सप्ताह अंत में शासन सत्ता में बैठे लोगों से निकटता बढ़ेगी. लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

सप्ताह आरंभ में व्यापार में अच्छी आमदनी होने के संकेत मिल रहे हैं. आर्थिक स्थिति सामान रहेगी. नवीन स्रोतों को तलाशने की कोशिश करें. संपत्ति खरीदने की दिशा प्रयासरत रहेंगे. इस संबंध में सफलता प्राप्त भी हो सकती है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के संपन्न होने के योग हैं. सप्ताह मध्य में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से रुका धन प्राप्त होगा. भूमि,वाहन, मकान संबंधी कार्यक्रम में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. फिजूल खर्ची से बचें. आर्थिक क्षेत्र में तनाव रहेगा. शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से धन प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति में विशेष उन्नत होने की संभावना कम है. पुरानी संपत्ति को बेचकर नवीन संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी. सप्ताह अंत में आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी. धन के लेनदेन में विशेष सावधानी रखें. कोई कीमती वस्तु खरीद कर घर ला सकते हैं. पुराना कर्ज उतारने में सफल होंगे.

कैसा रहेगा निजी जीवन?

सप्ताह आरंभ प्रेम संबंध में समस्या बढ़ सकती हैं. मतभेदों को परस्पर बातचीत से सुधारने का प्रयास करेंगे. एक दूसरे के प्रति तालमेल बना रहेगा. सुख सहयोग में वृद्धि होगी. किसी प्रिय मित्र से भेंट हो सकती है. सप्ताह मध्य में प्रेम संबंधों में दुविधा जनक स्थिति बन सकती है. संदेह से बचें. दांपत्य जीवन में सुख सहयोग बढ़ेगा. मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी. किसी पुराने प्रेम संबंध में पुनः वार्ता शुरू हो सकती है. सहोदर बहन भाइयों को मिलने का अवसर प्राप्त होगा. सप्ताह अंत प्रेम संबंधों में आई दूरियां समाप्त होगी. प्रेम संबंधों में संदेह की स्थिति से बचें. दूसरे के बहकावे में न आए. दांपत्य जीवन में दांपत्य सुख में सहयोग में कमी का आभास हो सकता है. अपनी भावनाओं में सकारात्मक बदलाव लाएं. किसी परिजन का दूर देश से घर आगमन हो सकता है.

कैसी रहेगी आपकी सेहत?

सप्ताह आरंभ में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति समस्याओं का शीघ्र समाधान करें. कमर दर्द आदि की शिकायत हो सकती है. अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखने का प्रयास करें. नियमित योग व्यायाम करें. सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रहेगी. शारीरिक कमजोरी, थकान, अनिद्रा रोगों में सावधानी बरतें. तनावपूर्ण जीवन से बचने की कोशिश करें. नियमित योग व्यायाम करें. पेट संबंधी समस्या होने पर तुरंत उपचार कराएं. सप्ताह अंत में आमतौर पर आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर मन में कुछ चिंता रहेगी. संक्रामक रोगों से बचने की कोशिश करें. अपने साहस को बनाए रखें. किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा.

करें ये उपाय

मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल बहते हुए पानी बहाएं. हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें. हनुमान जी को लाल मिठाई का भोग लगाएं.

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े