VIP रोड के ‘फर्जी कैफे’ पर देर रात रेड, लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू

Telibandha Police Station को रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि कैफे में निर्धारित समय सीमा के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है और बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शराब पार्टी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही Ramakant Sahu के निर्देश पर पुलिस टीम रात करीब 1:15 बजे मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान पाया गया कि कैफे तय समय के बाद भी संचालित हो रहा था और नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल डीजे बंद करवाया और पार्टी को खत्म कराया।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कैफे का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Topics

रायपुर में बिना अनुमति पोस्टर-फ्लेक्स लगाए तो लगेगा भारी जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर...

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े