PCC चीफ ने श्रमिक दिवस पर श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किया

रायपुर । कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा श्रमिक दिवस पर शहीद स्मारक भवन में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रमिकों का श्रीफल, शॉल व टिफिन बॉक्स भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ,पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक पंकज शर्मा ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री छाया विधायक रायपुर दक्षिण कन्हैया अग्रवाल ने किया।

दीपक बैज ने कहा श्रमिक साथी देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कांग्रेस पार्टी श्रमिकों का कल्याण व सम्मान करती है। गरीब व श्रमिकों के हित में मनरेगा, शिक्षा व भोजन का अधिकार पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदान किया था। कांग्रेस सरकार ने श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की थी। कांग्रेस ने श्रमिक दिवस को बोरे बासी दिवस के रुप में मनाया है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी है। भाजपा सरकार में श्रमिक अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं।

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा श्रमिक साथियों की मेहनत अनमोल है वह दिन रात देश व लोगों के लिए पसीना बहाते हैं। श्रमिक साथियों के बिना विकास की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। कांग्रेस श्रमिकों हितों के लिए हमेशा कार्य करती रही है।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े