दुर्ग–भिलाई में सख्ती: बिना हेलमेट चालकों पर 1.15 करोड़ का जुर्माना

दुर्ग–भिलाई पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पिछले चार महीनों में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 23,000 से अधिक चालान काटे गए और करीब 1.15 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में हेलमेट न पहनने के कारण 230 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2026 के पहले चार महीनों में ही 26 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इन चिंताजनक आंकड़ों को देखते हुए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।

यातायात पुलिस द्वारा ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ जैसे जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग नियमों का पालन करें और सड़क हादसों में होने वाली मौतों को रोका जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े