घर घर सिंदूर अभियान के खिलाफ कांग्रेस नेता ने कहा-भाजपा महिलाओं का अपमान कर रही

रायपुर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता में भाजपा देशभर में घर घर सिंदूर अभियान चलाने जा रही है। वहीं, अब इस अभियान की शुरुआत होने से पहले ही सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि, बीजेपी के इस अभियान को अपनी राजनीतिक और कुटनीतिक विफलता को छिपाने के लिए बीजेपी सिंदूर को ढाल बनाने जा रही है। वहीं, अब इस अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनन्द शुक्ला का बयान सामने आया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनन्द शुक्ला ने कहा कि, भाजपा महिलाओं का अपमान कर रही।

हिंदू और सनातन धर्म में महिलाओं को सिंदूर देने का हक सिर्फ उनके पति को है। भाजपा जब लोगों के घर जाएगी और सिंदूर देगी तो वहीं महिलाएं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगी। शुक्ला ने कहा कि, भाजपा ने ‘सिंदूर’ का मजाक बना कर रख दिया है। बता दें कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को मोदी सरकार घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें महिलाओं को उपहार के रूप में सिंदूर दिया जाएगा। अभियान के तहत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को हाईलाइट करने वाले पाम्प्लेट भी बांटे जाएंगे। इस अभियान में सांसद रोजाना 15-20 किमी की यात्रा करेंगे

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े