जानें किडनी की बीमारी इतनी क्यों बढ़ रही है?

आजकल जिस रफ्तार से बीमारियां बढ़ रही हैं, उनमें क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (CKD) सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारी बनकर उभर रही है। द लैंसेट में प्रकाशित इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन की नई वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में CKD दुनिया में मौत का नौवां सबसे बड़ा कारण बन चुकी है। सिर्फ पिछले साल ही इस बीमारी ने लगभग 15 लाख लोगों की जान ले ली।

किडनी समस्या बहुत बड़ी
रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 788 मिलियन (78.8 करोड़) वयस्क किसी न किसी स्तर की किडनी बीमारी से जूझ रहे हैं। यह संख्या 1990 के मुकाबले लगभग दोगुनी है, जो साफ दिखाती है कि CKD अब एक साइलेंट ग्लोबल हेल्थ क्राइसिस बन चुकी है। यह बीमारी अमीर हो या गरीब—हर देश की आबादी पर तेजी से असर डाल रही है। सबसे ज्यादा प्रकोप नॉर्थ अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया जैसे क्षेत्रों में देखा गया है। इसमें चीन और भारत सबसे आगे हैं।

किडनी की बीमारी इतनी क्यों बढ़ रही है?
मेटाबॉलिक बीमारियां बढ़ना
क्रॉनिक किडनी डिजीज़ (CKD) के सबसे बड़े कारणों में मेटाबॉलिक बीमारियाँ आती हैं। इनमें प्रमुख हैं:
डायबिटीज
हाई ब्लड प्रेशर (BP)
मोटापा ये बीमारियां धीरे-धीरे किडनी के नाजुक फिल्टर को नुकसान पहुंचाती हैं और समय के साथ किडनी फंक्शन कम होने का खतरा बढ़ा देती हैं।

बुजुर्ग आबादी का बढ़ना
उम्र बढ़ने पर किडनी की फिल्टरिंग क्षमता कम हो जाती है।
इसीलिए बुजुर्ग देशों में CKD के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

शुरुआती जांच और इलाज की कमी
कई जगहों पर शुरुआती टेस्ट उपलब्ध ही नहीं होते।
ज्यादातर लोग तब पता लगाते हैं जब बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है।

यह बीमारी खतरनाक क्यों है?
किडनी हर दिन शरीर से टॉक्सिन निकालती है, पानी-नमक का संतुलन बनाए रखती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करती है। लेकिन CKD शुरुआती स्टेज में लगभग कोई लक्षण नहीं दिखाती, इसी वजह से इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। इससे दिल पर भी बुरा असर पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

आप क्या कर सकते हैं?

नियमित जांच: GFR टेस्ट, Urine Albumin टेस्ट ये शुरुआती CKD पकड़ने में प्रभावी हैं।

रिस्क फैक्टर्स कंट्रोल करें: ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर औप वजन घटाएं।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं: नमक कम करें, पानी पर्याप्त पिएं और धूम्रपान से बचें।

More Topics

नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत...

 विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

इसे भी पढ़े