आंखों का अचानक फड़कना यानि विटामिन B12 की कमी, कैसे पूरा करें

आंखों का अचानक फड़कना कई लोगों को परेशान करता है और इसे अक्सर शुभ-अशुभ संकेत या थकान की वजह से होने वाली मामूली परेशानी माना जाता है। लेकिन अब शोध बताते हैं कि यह समस्या सिर्फ थकावट नहीं, बल्कि आपके शरीर में एक महत्वपूर्ण विटामिन की कमी का संकेत भी हो सकती है। मेडिकल रिसर्च के अनुसार, बार-बार आंखों का फड़कना (आई मस्कल स्पाज्म) शरीर में विटामिन B12 की कमी से जुड़ा हो सकता है। विटामिन B12 नर्वस सिस्टम के सही कामकाज के लिए बेहद जरूरी है। जब यह विटामिन कम होता है, तो नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है जिससे मांसपेशियों में अनियंत्रित झटके और फड़कने लगते हैं।

विटामिन B12 की कमी के और लक्षण थकान और कमजोरी तंत्रिका तंत्र में समस्या याददाश्त में कमजोरी हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन आंखों के फड़कने को न करें नज़रअंदाज अगर आपकी आंखें लगातार फड़क रही हैं और साथ ही ऊपर बताए गए अन्य लक्षण भी हैं, तो इसे हल्के में न लें। जल्दी से डॉक्टर से परामर्श करें और विटामिन B12 की जांच कराएं। सही समय पर कमी को पूरा करने से समस्या आसानी से ठीक हो सकती है।

विटामिन B12 कैसे पाएं?
मासाहारी लोग मांस, मछली, अंडे, और डेयरी उत्पादों से विटामिन B12 प्राप्त कर सकते हैं। शाकाहारी लोग विटामिन B12 सप्लीमेंट्स या फोर्टिफाइड फूड्स जैसे नाशपाती और अनाज का सेवन कर सकते हैं।

More Topics

नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत...

 विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

इसे भी पढ़े