Total Users- 1,170,809

spot_img

Total Users- 1,170,809

Friday, March 13, 2026
spot_img

बंद किस्मत भी खुल जाएगी, बस घर के मंदिर में रख दें ये चीजें

दैनिक जीवन में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। जब घर में हर चीज वास्तु के अनुसार की जाए तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर को लेकर कई तरह की बातें बताई गई है। अगर आप इनका पालन सही तरीके से करते हैं तो आपके जीवन में भाग्य के द्वार खुल जाते हैं। आज इस आर्टिल में हम आपको बताएंगे कि घर के मंदिर में कुछ चीजे रख दें, जिससे आपके भाग्य के द्वार खुल जाएंगे। इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घन से जुड़ी समस्याओ का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में आपको अपने घर के मंदिर में एक कलश की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार अगर आप कलश को मंदिर में रखते हैं तो  इससे आप पर आने वाली कई तरह की मुसीबतें टल सकती हैं और साथ ही सुख-समृद्धि का भी आगमन होगा। ऐसा करने से मां लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी और आपको कभी भी धन से जुड़ी समस्या नहीं होती है।

घर होगा पवित्र

अगर आप अपने घर के मंदिर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो इसे काफी शुभ माना जाता है। अगर आप इसे अपने मंदिर में रखते हैं तो आपका मंदिर और भी ज्यादा पवित्र हो जाता है।

इन चीजों को रखना भी काफी शुभ होता

अपने घर के मंदिर में गंगाजल भी रख लेते हैं, तो इसे काफी ज्यादा पवित्र माना जाता है। आप इसे घर के मंदिर में रखते हैं तो आपको सभी देवी-देवताओं का आशीवार्द मिलता है। आप अपने घर में एक शंख भी रख सकते हैं। इसे बेहद शुभ माना जाता है। 

More Topics

इसे भी पढ़े