रसोई में इस दिशा में लगवाएं खिड़की, घर आएगी सुख-शांति

वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आप घर में सकारात्मक माहौल चाहते हैं, तो वस्तुओं को सही दिशा में ही रखें। गलत दिशा में वस्तुओं को रखने से जीवन में अशुभ परिणाम आना शुरू हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से रसोई व मंदिर की दिशा पहले से ही तय है। रसोई में खिड़की भी वास्तु शास्त्र के हिसाब से लगानी चाहिए। यह आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेगी।

रसोईघर में किस दिशा में होनी चाहिए खिड़की

रसोई घर में खिड़की की दिशा को लेकर वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में खिड़की लगाने से सकारात्मकता आती है।

रसोई घर में पूर्व दिशा में हो खिड़की

पूर्व दिशा में खिड़की लगाने का कारण यह है कि इस दिशा में सर्योदय होता है। यह बहुत ही शुभ दिशा होती है। इस दिशा में खिड़की बनवाने से घर में खुशहाली आती है।

रसोई घर में उत्तर-पूर्व दिशा में होनी चाहिए खिड़की

उत्तर-पूर्व दिशा को ज्ञान और आध्यात्मिकता की दिशा माना जाता है, इसलिए रसोई में खिड़की इसी दिशा में लगवानी चाहिए, जिससे आपके घर में सकारात्मकता का माहौल बनता है।

More Topics

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से बदली नीलिमा की जिंदगी

सिलाई प्रशिक्षण ने दिया आत्मनिर्भरता का नया रास्ता, घर...

इसे भी पढ़े